Alia Bhatt से लेकर करीना कपूर तक, इन सेलेब्स ने दी Athiya Shetty-KL Rahul को शादी की बधाईयां
Athiya Shetty –K L Rahul Wedding Congratulations: 23 जनवरी 2023 को आथिया शेट्टी और के एल राहुल की धूम धाम से शादी रचाई गई। बता दें इस कपल की शादी "मोस्ट टॉक्ड शादी ऑफ B-टाउन" रही। इसी के साथ ही ये सेलिब्रिटी परिवार की इस साल की सबसे पहली और ग्रैंड शादी रही। आथिया शेट्टी [...]
Athiya Shetty –K L Rahul Wedding Congratulations: 23 जनवरी 2023 को आथिया शेट्टी और के एल राहुल की धूम धाम से शादी रचाई गई। बता दें इस कपल की शादी “मोस्ट टॉक्ड शादी ऑफ B-टाउन” रही। इसी के साथ ही ये सेलिब्रिटी परिवार की इस साल की सबसे पहली और ग्रैंड शादी रही।
आथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी का बज पहले से ही फैंस के बीच मौजूद था। ऐसे में इनकी शादी से जुड़े सभी अपडेट्स फैंस देखने के लिए बेताब थे। लेकिन बता दें दोनो की शादी बड़े ही प्राइवेट तरीके से की गई। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी ढेर सारी बधाई दी हैं। आईए जानें किस सेलिब्रिटी ने क्या कहा।
आलिया ने दिया दिलवाला इमोजी
आलिया भट्ट इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। आए दिन अपनी बेटी राहा को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आलिया ने अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी पर स्वीट एंड सिंपल तरीके से विश किया। उन्होंने लिखा–” तुम दोनो को बधाई।” उसके बाद दिल और प्यार वाला इमोजी भी लगाया।
अनुष्का शर्मा ने भी इस स्टार कपल को बधाई दी और कहा,” तुम दोनो को पूरी जिंदगी भर का साथ, बेशुमार प्यार और रोशनी मिले। बधाई हो।” इसी सिलसिले में बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त ने भी अथिया और राहुल को बधाई दी। उन्होंने लिखा ,” बहुत बहुत बधाई अन्ना ( सुनील शेट्टी) की तुम्हे ये मौका देखने को मिला। मैं इस जोड़ी को उनके बेहतरीन सफर की बधाई देता हूं।”
अजय देवगन का बिंदास अंदाज
अजय देवगन ने ये पोस्ट आथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी के तुरंत बाद ही डाली थी। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने खूब रिएक्ट किया था। अजय देवगन ने कहा,” मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी आथिया और दामाद के एल राहुल की शादी की बधाई। इस खूबसूरत जोड़े को आनंदमय शादी शुदा जिंदगी की बधाई। और अन्ना तुम्हारे लिए स्पेशल शाउट आउट इस बेहतरीन मौके पर।”
विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और जानवी कपूर समेत कई अन्य सितारों ने भी अपनी बधाइयां सोशल मीडिया से आथिया शेट्टी और के एल राहुल को पहुंचाया।
करीना कपूर भी नहीं रहीं पीछे
करीना कपूर खान ने भी इस फेवरेट जोड़ी को शुभकामनाएं दी हैं। अथिया और राहुल की सनशाइन वाली पिक के साथ लिखा है – “बहुत बहुत बधाईयां इस खूबसूरत जोड़े को। जिंदगी भर का साथ और प्यार के साथ।” करीना कपूर आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में नजर आईं थी। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक थी।