Friendship Day 2023: शाहरुख और काजोल से लेकर सारा और जाहन्वी तक, दोस्तों पर जान छिड़कते हैं बी-टाउन के ये मशहूर सेलेब्स

Friendship Day 2023: अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2023) के रूप में मनाया जाता है. वहीं दोस्ती निभाने के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से कम नहीं हैं. तो आइए आज दोस्ती के इस खान दिन पर हम आपको बी-टाउन के कुछ बेस्ट फ्रेंड्स से रूबरू करवाते हैं. जिनकी बॉन

By Sakshi Pandey · 6/8/2023

Friendship Day 2023: अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2023) के रूप में मनाया जाता है. वहीं दोस्ती निभाने के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से कम नहीं हैं. तो आइए आज दोस्ती के इस खान दिन पर हम आपको बी-टाउन के कुछ बेस्ट फ्रेंड्स से रूबरू करवाते हैं. जिनकी बॉन्डिंग सच्ची दोस्ती की बेहतरीन मिसाल पेश करती है.

शाहरुख खान और काजोल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और काजोल को बड़े पर्दे की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में गिना जाता है. वहीं रीयल लाइफ में भी दोनों की पक्की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में शाहरुख के साथ अपनी बॉन्डिंग शेयर करते हुए काजोल ने बताया था कि, हम हर रोज एक दूसरे से बात नहीं करते हैं और ना ही हम रोज गुड मॉर्निंग और गुड नाइट वाले मैसेज करते हैं. लेकिन हमारी बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि, अगर मैं शाहरुख को रात में 3 बजे भी फोन करूं तो वो मेरा फोन जरूर उठाते हैं और यही चीज़ मेरे साथ भी है. जरूरत पड़ने पर हम हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहते हैं.

अजय देवगन और तब्बू

विजयपश, दृष्यम, हकीकत और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अजय देवगन और तब्बू बचपन के दोस्त हैं. दोनों स्कूल में साथ पढ़े और बड़े हुए हैं. इस बारे में बात करते हुए तब्बू ने बताया था कि, जब हमारी दोस्ती हुई तो हम 13-14 साल के थे. इसीलिए हमारा इक्वेशन दोस्ती यारी और गाली गलौज वाला है. हम साथ में कंफर्ट जोन महसूस करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अब ये कभी बदलने वाला है.

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

गुंडे स्टार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी पक्के दोस्त हैं. हाल ही में एक फैशन शो के दौरान जब रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ रैंप वॉक कर रहे थे. तभी अर्जुन कपूर को देखकर वो अचानक रुक गए और उनके पास जाकर उन्हें गले लगा लिया. हालांकि ये पहली बार नहीं था जब अर्जुन और रणवीर की दोस्ती की झलक देखने को मिली. इससे पहले भी दोनों स्टार्स को ज्यादातर इवेंट में ब्रोमांस करते हुए देखा गया है.

सारा अली खान और जाहन्वी कपूर

बॉलीवुड में दोस्ती का सिलसिला दूसरी पीढ़ी में भी जारी है. वहीं सारा अली खान और जाहन्वी कपूर की दोस्ती इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. सारा और जाहन्वी दोनों ने 2018 में एक साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं दोनों अदाकारा अब बी-टाउन का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं. ऐसे में छोटे पर्दे के चैट शो से लेकर कई इवेंट्स में दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है.

सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे

फिल्म इंडस्ट्री की सेकेंड जेनेरेशन दोस्ती में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और सजंय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी शामिल है. सुहाना, अनन्या और शनाया को कई बार बी-टाउन की पार्टीज में एक साथ देखा जाता है. यही नहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर वेकेशन प्लान करने तक तीनों स्टार किड्स एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full