Trisha Krishnan पर मंसूर अली खान की शर्मनाक कमेंट्स पर तिलमिलाए चिरंजीवी, कहा- उनकी बातों से विकृति की बू आती है

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चर्चा में बनी हुई हैं लेकिन किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि विवाद के कारण। हालिया रिलीज फिल्म लियो मे उनके को-स्टार रहे मंसूर अली खान ने हाल में एक्ट्रेस पर अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद से वो चौतरफा घिरते जा रहे हैं। Chiranjeevi Con

By Shaikh Almina · 21/11/2023

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चर्चा में बनी हुई हैं लेकिन किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि विवाद के कारण। हालिया रिलीज फिल्म लियो मे उनके को-स्टार रहे मंसूर अली खान ने हाल में एक्ट्रेस पर अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद से वो चौतरफा घिरते जा रहे हैं।

Chiranjeevi Condemned Mansoor Ali Khan Derogatory Comments On Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री कुछ हफ्तों पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म लियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके को-स्टार रहे मंसूर अली खान ने हाल ही में तृषा को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

तृषा को लेकर मंसूर अली खान ने दिया भद्दा बयान

मंसूर अली खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी को-स्टार तृषा को लेकर बेहद अपमानजनक बातें की है, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में एक्टर ने बेहद ही भद्दे और अपमानजनक तरीके कहा है कि उन्हें बेहद अफसोस है कि फिल्म लियो में तृषा के साथ उनका कोई रेप सीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि- मैंने सोचा था कि मैं उन्हें (तृषा) को भी वैसे ही बेडरूम तक लेकर जाउंगा जैसा मैं फिल्मों में दूसरी एक्ट्रेसेस को लेकर गया। मैंने बहुत रेप सीन किए और ये मेरे लिए कोई नई बात नही हैं। लेकिन इन लोगों के कश्मीर शेड्यूल के कारण मुझे तृषा को देखने तक का मौका नहीं मिला।

तृषा का फूटा गुस्सा

बता दें कि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद तृषा ने भी अपना करारा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा- “हाल ही में मेरे पा, एक वीडियो आया जिसमें मिस्टर मंसूर मेरे बारे में घटिया और भद्दी बाते करते नजर आ रहे हैं. मैं इसकी कड़ी आलोचना करती हूं और ये मुझे बहुत ही सेक्सिस्ट, अपमानजनक, महिला विरोधी और घिनौना लगा है. लेकिन मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं कि मैंने कभी उनके जैसे घटिया इंसान के साथ काम स्क्रीन शेयर नहीं किया. आगे भी मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहूंगी. इनके जैसे लोग इंसानियत का नाम खराब करते हैं. “ब

तृषा कृष्णन के लिए मंसूर अली खान की अपमानजनक टिप्पणी पर अब साउथ स्टार चिरंजीवी भड़क गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी लिया एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।

मंसूर असी खान पर भड़के चिरंजीवी

चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस पूरे मामले को लेकर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर, मंसूर अली खान पर हमलावर नजर आए। वहीं, तृषा का उन्होंने साथ दिया। चिरंजीवी ने कहा, “मेरा ध्यान अभिनेता मंसूर अली खान द्वारा तृषा के बारे में की गई कुछ निंदनीय टिप्पणियों पर गया।”

क्या बोले एक्टर ने ?

एक्टर ने आगे कहा, “ये कमेंट्स न केवल एक कलाकार के लिए, बल्कि किसी भी महिला या लड़की के लिए घृणित है। इन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उनमें विकृति की बू आती है। मैं तृषा और हर महिला जिसे ऐसी भद्दी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता है उनके साथ खड़ा हूं।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full