रितेश देशमुख के लिए जेनालिया ने बना रखा ये नियम, इन चीजों ने बनाते हैं दोनों को परफेक्ट कपल

बाॅलीवुड में कई ऐसे कपल होते है, जिन्हें पावर और परफेक्ट कपल कहा जाता है। इन सबमें चर्चित रितेश देशमुख और जेनालिया डीसूजा की रही है। जिनकी केमिस्ट्री अक्सर कई जगहों पर देखने को मिलती है। लेकिन इस कपल में रितेश के लिए जेनालिया ने एक ऐसा रूल बनाया। जिसे रितेश देशमुख हर हमेशा फाॅलो

By Amit Rajput · 19/1/2024

बाॅलीवुड में कई ऐसे कपल होते है, जिन्हें पावर और परफेक्ट कपल कहा जाता है। इन सबमें चर्चित रितेश देशमुख और जेनालिया डीसूजा की रही है। जिनकी केमिस्ट्री अक्सर कई जगहों पर देखने को मिलती है। लेकिन इस कपल में रितेश के लिए जेनालिया ने एक ऐसा रूल बनाया। जिसे रितेश देशमुख हर हमेशा फाॅलो करते हैं। आईये जानते है इस के बारे रूल में।

यह नियम हमेशा फाॅलो करना होता है

एक इंटरव्यू में रितेश और जेनेलिया ने बताया था कि चाहे जो हो जाए, वे दोनों दिन में एक बार साथ में खाना जरूर खाते हैं। ऐक्ट्रेस ने बताया था कि कई बार ऐसा होता है कि वे दोनों दिन में मील शेयर नहीं कर पाते और काम के कारण ऐक्टर को घर आते हुए ज्यादा लेट हो जाता है।

इस सिचुएशन में वह रितेश का वेट करती हैं और फिर उनके आने के बाद दोनों साथ में खाना खाते हैं। जब जेनेलिया किसी कारण लेट आती हैं, तो रितेश भी उनके साथ खाना खाने के लिए इंतजार करते हैं। कपल ने बताया था कि यह उनके ऐसा नियम है, जिसे वे जरूर फॉलो करते हैं।

यह चीजें बनाती है परफेक्ट कपल

जेनेलिया और रितेश अपने रोमांस को बरकरार रखने के लिए ग्रैंड इवेंट्स से ज्यादा छोटी-छोटी चीजों में प्यार को तलाशते हैं। वे दोनों साथ में घूमना, टीवी देखना और बातें करना पसंद करते हैं। वहीं छोटे-छोटे जेस्चर भी उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। उदाहरण के लिए जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए अपने पति का हाथ थामकर चलना भी रोमांस ही है। वहीं रितेश ने कहा था कि वे दोनों साथ में चाहे जहां जाएं, वह हमेशा अपनी पत्नी का हाथ थामे रहते हैं।

रितेश और जेनेलिया ने बताया था कि उन दोनों के बीच आज तक कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने माना था कि कई चीजों को लेकर उनकी राय अलग होती है, लेकिन इस पर लड़ने की जगह वे रास्ता निकालने या कॉमन पॉइंट पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। साथ ही में उनके बीच दिन में कोई भी इशू आया हो, वे सोने से पहले उसे सॉर्ट आउट जरूर करते हैं, ताकि इसका असर अगले दिन पर न पड़े।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full