Devara से सामने आया जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक, जूनियर एनटीआर की फिल्म में गांव की छोरी बनकर सभी के दिलों पर छा गयीं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 2018 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू के बाद एक्ट्रेस अब साउथ सिनेमा में पांव जमाने के लिए तैयार हैं। जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी बहुत जल्द साउथ सिनेमा में नजर आएंगी। उनकी डेब्यू फिल्म देवरा होगी जिससे एक्ट्रेस ने अपना लुक रिवील

By Shaikh Almina · 1/11/2023

जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 2018 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू के बाद एक्ट्रेस अब साउथ सिनेमा में पांव जमाने के लिए तैयार हैं। जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी बहुत जल्द साउथ सिनेमा में नजर आएंगी। उनकी डेब्यू फिल्म देवरा होगी जिससे एक्ट्रेस ने अपना लुक रिवील किया है।

Jhanvi Kapoor: जाह्नवी कपूर मनोरंजन की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी पहचान बढ़ा रही हैं। हिंदी फिल्मों के बाद वह साउथ की मूवीज में भी अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। जाह्नवी काफी टाइम से ‘देवरा’ से डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं।

साउथ में वे जूनियर एनटीआर के साथ कदम रख रही हैं। इस जोड़ी के पहली बार साथ नजर आने की खबर पर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। अब जाह्नवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाई है। जाह्नवी की फोटो फैंस को आकर्षित कर रही है।

जाह्नवी ने दिखाया ‘देवरा’ से अपना लुक

कोरतल्ला शिवा के डायरेक्श में बनी ‘देवरा’ में जाह्नवी कपूर गांव की लड़की बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विलेज गर्ल लुक शेयर किया है, जिसमें उनकी सादगी देखते बन रही है। नीली साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज पहने नजर आईं जाह्नवी की सादगी ने लोगों का दिल छू लिया है। साथ में छोटी सी बिंदी उनके लुक की शोभा को और बढ़ा रही है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद सिंपल और सादगी से भरे लिबाज में होगी।

ये होगा एक्ट्रेस का नाम फिल्म में

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिसिंग सेट और टीम और खुद का थंगम बने रहना भी।’ बता दें कि ‘थंगम’ जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर का नाम है। जाह्नवी के लुक को देखकर लगता है कि ये बॉलीवुड ब्यूटी तेलुगू ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

2 पार्ट में रिलीज होगी ये फिल्म

देवरा के डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा ने कुछ दिन पहले फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला पार्ट 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगा।

दिवारा फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स भी

फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और प्रकाश राज भी होंगे। बता दें कि ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म होगी। पहले इसका टाइटल ‘एनटीआर 30’ रखा गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full