Nawazuddin Siddhiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ फिर से दर्ज हुई पुलिस कंप्लेंट, जानें क्या है पूरा मामला
Nawazuddin Siddhiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddhiqui) पत्नी आलिया के साथ तलाक को लेकर काफी चर्चा में थे. मगर हाल ही में कोर्ट ने नवाजुद्दीन और आलिया को बात करने की सलाह देकर मामले को काफी हद तक शांत कर दिया है. मगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की परेशानियां अभी तक
Nawazuddin Siddhiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddhiqui) पत्नी आलिया के साथ तलाक को लेकर काफी चर्चा में थे. मगर हाल ही में कोर्ट ने नवाजुद्दीन और आलिया को बात करने की सलाह देकर मामले को काफी हद तक शांत कर दिया है. मगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की परेशानियां अभी तक खत्म नहीं हुई हैं. हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ एक और पुलिस कंप्लेट दर्ज कर दी गई है.
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रिसेंटली स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक का प्रचार करते हुए देखा गया था. वहीं इस एडवर्टीजमेंट को कई लोकल भाषाओं में भी प्रसारित किया गया था. हालांकि बंगाली भाषा में रिलीज हुए एडवर्टीजमेंट के कारण कलकत्ता में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कोका कोला के सीईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.
बता दें कि, स्पाइट का प्रचार करते समय नवाज एक जोक पर काफी जोर से हंसते हैं. बंगाली भाषा में आए जोक में कहा गया था कि, ‘शोजा अंगुले घी न उठले, बंगाली खली पेटे घूमिए पोरे.’ जिसका मतलब है कि, बंगालियों को अगर आसानी से कुछ नहीं मिलता है तो वो भूखे ही सो जाते हैं. ऐसे में लोगों के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हंसकर इस कहावत का मजाक उड़ाया है.
इसी कड़ी में कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील देबयायान बनर्जी ने याचिका दायर करते हुए कहा कि, स्प्राइट के हिंदी एडवर्टीजमेंट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. मगर बंगाली भाषा में आईटी एक्ट की धारा 66 ए और इंडियन पीनल कोड की धारा 153 ए के तहत नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बंगाली सेंटीमेंट्स को प्रभावित किया है.
ये भी पढ़ें – रिप्लेसमेंट पर ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- मैंने ‘मुन्ना भाई’ और ‘जब वी मेट’ साइन कर ली थी, लेकिन…
हालांकि स्प्राइट इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, हम अपने बंगाली एड कैंपेन के लिए माफी मांगते हैं और हम बंगाली मीडिया से इसे जल्दी ही हटा लेंगे. हमारी कंपनी बंगाली भाषा को पूरा सम्मान देती है. जिसकी झलक आप कोक स्टूडियो बांग्ला पर भी देख सकते हैं. जहां बंगाल की प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया जाता है. साथ ही हम कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से भी बंगाल की विरासतों को संरक्षित करने की तरफ प्रतिबद्ध हैं.