IPL Auction: कौन है Naman Dhir जिसके लिए MI ने RR से लड़ी लड़ाई, चुकानी पड़ी 17 गुना ज्यादा कीमत

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल नीलामी के पहले दिन ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी। हालांकि इस टीम ने अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई। नमन धीर एक ऐसा ही नाम रहे जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने राजस्थान के अरमानों पर पानी फेर दिया और तकरीबन 17 गुना ज्यादा कीमत देकर

By Shaikh Almina · 25/11/2024

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल नीलामी के पहले दिन ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी। हालांकि इस टीम ने अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई। नमन धीर एक ऐसा ही नाम रहे जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने राजस्थान के अरमानों पर पानी फेर दिया और तकरीबन 17 गुना ज्यादा कीमत देकर नमन को वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL 2025 auction update: आईपीएल मेगा नीलामी के पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई, लेकिन पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी। मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में तो ये टीम बोली लगाने से बचती दिखी। लेकिन अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर इस टीम ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई और अपने एक पुराने खिलाड़ी को अपने पास ही रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स से लड़ाई लड़ी। ये खिलाड़ी है नमन धीर।

नमन धीर पिछले सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। इस साल भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ रखना चाहती थी और इसलिए उसने राजस्थान की सारी चाल फेल करते हुए इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा।

यूज किया आरटीम

नमन के लिए राजस्थान के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स ने भी बोली लगाई। तीनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। राजस्थान ने इस खिलाड़ी के लिए आखिरी बोली 3.40 करोड़ की लगाई। चूंकि वह पिछले साल मुंबई में थे तो इस फ्रेंचाइजी से आरटीएम यूज करने के बारे में पूछा गया और फ्रेंचाइजी ने इसके लिए हां कह दिया। तब फिर राजस्थान ने आरटीम के लिए 5.25 करोड़ की बोली लगाई और मुंबई ने इसे मान लिया।

नमन 30 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन कमाकर गए तकरीबन 17 गुना ज्यादा पैसा। ये पैसा उन्हें उनकी काबिलियत के लिए मिला है। नमन तूफानी बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखा चुके हैं। पिछले साल नमन ने मुंबई के लिए सात मैच खेले थे जिसमें से एक में अर्धशतक भी जमाया था।

जमाए दो शतक

नमन पंजाब के स्थानीय टूर्नामेंट शेर-ए-पंजाब में खेलकर सुर्खियों में आए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 12 पारियों में 466 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। घरेलू क्रिकेट में नमन ने 13 टी30 मैच खेले हैं जिसमें 191 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट दमदार है। उन्होंने 170.53 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ये बताता है कि वह टी20 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं। इसी कारण दिल्ली, पंजाब, राजस्थान ने उनके लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन मुंबई ने बाजी मार ली।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full