जोया अख्तर पर भी चला Shahrukh Khan के एक्टिंग का जादू, ‘द आर्चीज’ की निर्देशक ने काम करने की जताई इच्छा

Shahrukh Khan - Zoya Akhtar: जोया अख्तर अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर ने शाहरुख खान के साथ काम करन

By Shaikh Almina · 5/12/2023

Shahrukh Khan – Zoya Akhtar: जोया अख्तर अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर अपनी राय व्यक्त की हैं। जोया अख्तर ने कहा कि वे ही नहीं इंडस्ट्री के सभी निर्देशक शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे।

क्या कहना है जोया अख्तर का

एक इंटरव्यू के दौरान जोया अख्तर ने कहा कि वे शाहरुख खान को निर्देशित करना चाहती हैं। ‘द आर्चीज’ निर्देशक ने कहा, ‘मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई निर्देशक है, जो शाहरुख खान के साथ काम नहीं करना चाहेगा। मैं शाहरुख खान को कैमियो में नहीं पूर्ण भूमिका में निर्देशित करना चाहती हैं।’ जोया अख्तर ने आगे कहा, ‘शाहरुख खान के लिए फिल्म की कहानी और सही भूमिका होनी चाहिए। मैं इस तरह की कहानी पर जल्द ही काम करूंगी, जो उनके लिए बिल्कुल सही हो।’

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ‘द आर्चीज’ के साथ अपने बड़े अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख खान उनके और फिल्म के लिए समर्थन कर रहे हैं। जब ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो शाहरुख ने इसकी प्रशंसा की, और लिखा, ‘समकालीन किरदारों के साथ ‘द आर्चीज’ में एक ऐसी दुनिया में प्रस्तुत किया गया है, जो बहुत ही काल्पनिक है। जोया ने फिल्म में प्राचीन महत्त्व की झलक दिखाई है…शायद हमारी दुनिया भी पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदारी वाला हो सकता है। इस प्यारी और मजेदार फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं’।

जोया अख्तर का वर्क फ्रंट

जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित फिल्म है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के टीजर, गाने ने पहले से ही फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। ‘द आर्चीज’ का प्रीमियर 7 दिसंबर को ओटीटी पर होने वाला है।

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। जिसे ‘डंकी’ ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है। राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित ‘डंकी’ भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ में शाहरुख खान एक कैमियो भूमिका में नजर आए और उन्होंने खुद ही किरदार निभाया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full