OMG! बॉलीवुड सितारों के लिए खतरा बन सकते हैं पाकिस्तानी एक्टर्स? फवाद खान बोले – मुझे बहुत प्यार मिला वहां पे

Fawad Khan: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हमसफर और जिंदगी गुलजार है जैसे टीवी शो से लोकप्रियता हासिल करने वाले फवाद बड़े पर्दे पर भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में जहां पाकिस्तानी ऑडियन्स फवाद पर जान छिड़कती है. तो वहीं भारत में भी

By Sakshi Pandey · 9/1/2024

Fawad Khan: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हमसफर और जिंदगी गुलजार है जैसे टीवी शो से लोकप्रियता हासिल करने वाले फवाद बड़े पर्दे पर भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में जहां पाकिस्तानी ऑडियन्स फवाद पर जान छिड़कती है. तो वहीं भारत में भी फवाद के कई दिवाने हैं. हालांकि अब फवाद के एक बयान ने बॉलीवुड सितारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बॉलीवुड का हिस्सा बने फवाद

फवाद खान ने 2014 में सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्हें करण जौहर की मशहूर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में देखा गया था. इस फिल्म में फवाद के अलावा अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाया था. ये फिल्म बेशक बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही थी. मगर फिल्म में फवाद की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी. वहीं इंडिया में भी फवाद के फॉलोवर्स रातों रात बढ़ने लगे थे. वहीं फवाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म कपूर एंड सन्स में भी नजर आ चुके हैं.

बॉलीवुड पर बोले फवाद

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फवाद खान ने बॉलीवुड में काम करने का अनुभव साझा किया है. हालांकि इसी दौरान फवाद के बयान ने सभी को हैरान कर दिया है. फवाद का कहना है कि, बॉलीवुड में उनका स्टार्डम कई सितारों की परेशानी का कारण बन गया था. जिसका कारण बताते हुए फवाद ने कहा कि, मुझे वहां पर बहुत प्यार मिला है.

बॉलीवुड में होती है राजनीति

फवाद का मानना है कि, पाकिस्तान सहित हर इंडस्ट्री पर राजनीति का प्रभाव देखने को मिलता है. ऐसे में उन्होंने पॉलिटिक्स को दरकिनार करके खुद के काम पर ध्यान दिया था. फवाद ने बताया कि, उनकी पीआर टीम भारत में फवाद की मौजूदगी को प्रमोट करना चाहती थी. लेकिन उन्होंने खुद को लो-प्रोफाइल रखना ही पसंद किया. फवाद के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहने से बेहतर है कि हम खुद लो प्रोफाइल ही रखें.

खूबसूरत से किया डेब्यू

फवाद खान ने 2014 में आई फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में सोनम कपूर फवाद के अपोसिट नजर आई थीं. ऐसे में खूबसूरत साइन करने को लेकर फवाद कहते हैं कि, उन्होंने बिना सोचे फिल्म साइन कर ली थी. शूटिंग के दौरान सभी ने सेट पर काफी मस्ती की थी और खूबसूरत की पूरी टीम ने बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full