Bigg Boss 16: Farah Khan ने होस्ट बनते ही टीना और प्रियांका की लगाई क्लास, फैंस ने फराह को किया बुरी तरह ट्रोल

Bigg Boss 16 Host Farah Khan Trolled: टेलिविजन का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 का अपकमिंग वीक काफी दिलचस्प होने वाला है। इस वीक के प्रोमो में फराह खान शो को होस्ट करती हुईं नजर आएंगी। वीकेंड के वार में फराह टीना और प्रियंका को फटकारती हुई भी दिखाई देंगी। फराह खान का ये [...]

By Akanksha Pandey · 28/1/2023

Bigg Boss 16 Host Farah Khan Trolled: टेलिविजन का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 का अपकमिंग वीक काफी दिलचस्प होने वाला है। इस वीक के प्रोमो में फराह खान शो को होस्ट करती हुईं नजर आएंगी। वीकेंड के वार में फराह टीना और प्रियंका को फटकारती हुई भी दिखाई देंगी। फराह खान का ये अवतार देखकर बिग बॉस फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। लोग ट्विटर पर जमकर उनकी बेइज्जती कर रहे हैं।

Farah Khan Hosts Bigg Boss 16

फराह खान क्यों आई फैंस के निशाने पर

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में फराह खान शो को होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वो टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को डांट लगा रही हैं। उन्हें खरी खोटी भी सुना रही हैं। इसकी वजह शालीन भनोट हैं। क्योंकि टीना और प्रियंका ने शालीन का मजाक उड़ाया। फराह कहती हैं की शालीन बुरे सपने से गुजर रहा है और तुम लोगों को टीना का दांत टूटना उससे ज्यादा बड़ी बात हो गई। बता दें सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। साथ ही फराह का नाम भी काफी ट्रेंड एंड ट्रोल कर रहा है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शंस

फराह खान के इस वीडियो के बाद बिग बॉस फैंस ने फराह खान की सोशल मीडिया पर इज्जत उतार दी। एक यूजर ने लिखा, “फराह के अनुसार टीना का दांत टूटना बड़ी बात नहीं थी। लेकिन शालीन का अजीबोगरीब चेहरा बनाना और अपनी बातों में अपना काम छुपाना सही है। पहले मुझे ये सही लगती थी ।लेकिन अब…” एक दूसरे यूजर ने लिखा” टीना ने फराह खान को सही रिप्लाई दिया।” इसके बाद तो फराह से लोगों ने इस कदर नाराजगी दिखाई की सोशल मीडिया पर बायकॉट फराह की बात तक लिख दी।

टीना दत्ता होंगी एलिमिनेट

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जायेगा की नॉमिनेशन टास्क में शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और टीना दत्ता में से टीना दत्ता को सबसे कम वोट मिलते हैं। खबर के अनुसार ट्वीटर पर जानकारी दी गई है टीना जल्द ही घर से बाहर होंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full