फराह खान ने तीन बच्चे पैदा करने पर कहा- ‘आईवीएफ से हुए हैं, पिज्जा मैन ने डिलिवर नहीं किए’

Bollywood News: बॉलीवुड की डांस मास्टरट फराह खान बिना फिल्टर बेबाक बोलती हैं। फराह का आज यानी 9 जनवरी 2022 जन्मदिन है। वह 58 साल की हो चुकी हैं। उनकी शादी 39 साल की उम्र में हुई थी। फराह खान 3 बच्चों की मां हैं। इन तीनों को उन्होंने आईवीएफ के जरिये जन्म दिया था। [...]

By ·

Bollywood News: बॉलीवुड की डांस मास्टरट फराह खान बिना फिल्टर बेबाक बोलती हैं। फराह का आज यानी 9 जनवरी 2022 जन्मदिन है। वह 58 साल की हो चुकी हैं। उनकी शादी 39 साल की उम्र में हुई थी। फराह खान 3 बच्चों की मां हैं। इन तीनों को उन्होंने आईवीएफ के जरिये जन्म दिया था। इस बात को वह बड़े प्राउड से बताती हैं। फराह ने 2016 में मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनके बच्चे किसी पिज्जा मैन ने डिलिवर नहीं किए बल्कि आईवीएफ से पैदा हुए हैं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी।

Bollywood News

तीन बच्चों पर बोलीं फराह खान

फराह खान ने दिसंबर 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी। 2008 में उन्होंने ट्रिपलेट्स को आईवीएफ से जन्म दिया। वह अपने बच्चों से जुड़े पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी करती रहती हैं। एक फर्टिलिटी क्लीनिक के लॉन्च के वक्त फराह ने कहा था, यह बहुत जरूरी है कि हम आगे आकर इस बात को गर्व से स्वीकार करें क्योंकि यह लोगों को हिम्मत और उम्मीद देता है। लोग ऐसा करना चाहते हैं पर डरते हैं। मैं गर्व से बोलती हूं कि मेरे बच्चे आईवीएफ से जन्मे हैं और पिज्जा मैन आपको बच्चे डिलिवर नहीं करेगा।

43 साल बच्चे करने पर कहा

फराह बोली थीं, मैं एक्ट्रेस नहीं हूं। मुझे 43 साल की उम्र में बच्चे हुए क्योंकि कभी-कभी आप अपना करियर बनाने में फंसे होते हैं और बाद में चीजें समझ में आती हैं। जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख खान और सलमान खान को कोी पेरेंटिंग अडवाइस देना चाहेंगी? इस पर उन्होंने कहा था, शाहरुख के तीन बच्चे हैं, उसे खुद मुझे अडवाइस देनी चाहिए। जहां तक सलमान की बात है, वह जैसा है वैसा अच्छा है। हमें उसे सलाह देने की जरूरत नहीं है। उलटा वह हम सबको अडवाइस दे सकता है। वह हम सबसे ज्यादा सफल और बुद्धिमान है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें