उर्फी जावेद को पूरे कपड़ों में देखकर हैरान हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी डिजाइनर लहंगे में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस हैरान नजर आए। यह वीडियो है उर्फी जावेद के [...]

By Team Khana Talkies · 9/1/2023

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी डिजाइनर लहंगे में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस हैरान नजर आए। यह वीडियो है उर्फी जावेद के एक रैप वॉक का जिसमें वह डिजाइनर कपड़े पहनकर कैट वॉक करती दिखीं। उर्फी जावेद का यह वीडियो देखकर ज्यादातर लोग कनफ्यूज हो गए। अतरंगी कपड़ों में दिखने वाली उर्फी जावेद का यह वीडियो देखकर लोगों ने जमकर कमेंट किए। तो चलिए जानते हैं कैसा है इस वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन?

Urfi Javed

सोशल मीडिया पर आए ऐसे-ऐसे कमेंट

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेचारी को कितने ज्यादा कपड़े पहना दिए हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा- मैंने शायद पहली बार उसे इतने ज्यादा कपड़े पहने देखा है। इसी तरह एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया- आप इस ड्रेस में कितनी प्यारी लग रही हो। फिर वैसे कपड़े क्यों पहनती हो आप दीदी। कुछ लोगों ने लिखा है कि वह उर्फी को ऐसे कपड़ों में देखकर पहचान नहीं पाए।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद का पहला रैंप वॉक

उर्फी जावेद ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- तो यह रहा मेरा सबसे पहला रैंप वॉक जो मैंने Label arshi singhal के लिए किया है। उर्फी जावेद ने इस रैंप वॉक में अर्शी सिंहल के डिजाइन किए कपड़े पहने हैं। बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में जावेद अख्तर से भी मिलीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि उर्फी जावेद का नाम काफी वक्त से जावेद अख्तर के साथ जोड़ा जाता रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full