Animal: रणबीर का पोस्टर देख फैंस हुए बेताब,भूषण कुमार ने किया कहानी का खुलासा!

Animal story revealed: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का पोस्टर इतना धांसू है की फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। लोगों ने रणबीर कपूर की फिल्म की तुलना फिल्म केजीएफ से कर [...]

By ·

Animal story revealed: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का पोस्टर इतना धांसू है की फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। लोगों ने रणबीर कपूर की फिल्म की तुलना फिल्म केजीएफ से कर डाली। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल और धमाल मचाती है। पोस्टर जारी करने के साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कुछ खुलासे किए हैं।

Ranbir Kapoor Starrer Animal movie Poster

कहानी हो गई लीक

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त काफी सुर्खियों में है। पोस्टर जारी के बाद अब भूषण कुमार ने कहानी से पर्दा उठा दिया है। आपको बता दें हाल ही में पिंकविला के साथ इन्टरव्यू में भूषण कुमार ने अपनी फिल्म एनिमल की कहानी बताई। उन्होंने बताया की ये फिल्म बाप बेटे के आस पास ही घूमती हुई दिखाई देगी। इस फिल्म में अनिल कपूर , रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में रोमांस, एक्शन, और रिवेंज का पूरा मसाला देखने को मिलेगा।

फिल्म में कौन कौन

Animal Movie poster

फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर से दर्शक ये तो समझ गए हैं की इस बार रणबीर कपूर एक अलग ही अंदाज में सामने आने वाले हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा की लोग इसे कितना पसंद करते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें