Gadar 2 Review: गदर 2 देखने के बाद दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन, उत्कर्ष शर्मा ने बताया क्या है फिल्म में स्पेशल
Gadar 2 Review: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2 Review) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सांतवे आसमान पर है. तो वहीं फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने बताया है [...]
Gadar 2 Review: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2 Review) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ऐसे में जहां एक तरफ फिल्म देखने के बाद दर्शकों का उत्साह सांतवे आसमान पर है. तो वहीं फिल्म में सनी देओल के बेटे का रोल निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा ने बताया है कि, गदर 2 में फैंस को क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है.
दरअसल गदर 2 देखने के बाद कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, ‘सीटी मार डायलॉग्स..स्क्रीन प्ले कमाल का है…सीन एक्शन से भरपूर हैं…इंटरवेल के आधे घंटे बाद मजा आ जाएगा…सनी देओल ने पूरे फॉर्म में वापसी की है..वो आपको सीटी मारने, तालियां बजाने और इंटरवेल के बाद 3-4 बार सिटी मारने पर मजबूर कर देंगे.’
वहीं गदर 2 का रिव्यू पोस्ट करते हुए एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, ‘क्या मूवी थी. लम्बे समय बाद बॉलीवुड में बेस्ट मूवी देखने को मिली है..अपने परिवार के साथ जाएं और फिल्म को एन्जॉय करें. गदर 2 थम्स अप.’
इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये सिर्फ देशभक्ति की कहानी नहीं है. बल्कि एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने प्यार को पाने के लिए वॉर शुरु करता है.’ बता दें कि, जहां गदरः एक प्रेम कथा में सनी देओल अमीषा पटेल को लेने पाकिस्तान गए थे. तो वहीं गदर में सनी देओल अपने बेटे चिरंजीत को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे करते नजर आते हैं.
ऐसे में जब चिंरजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता उत्कर्ष शर्मा से पूछा गया कि गदर 2 फिल्म गदरः एक प्रेम कथा से कैसे अलग है. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘पहली चीज़ ये हिन्दी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म का सीक्वेल है. दूसरा तारा सिंह के रूप में सनी देओल अपने सबसे पंसदीदा किरदार में पूरे एक्शन के साथ वापस आ गए हैं और तीसरा गदर 2 फुल एंटरटेनिंग होने ‘के साथ-साथ पारिवारिक फिल्म है. जिसमें देशभक्ति का भी तड़का देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें – Gadar 2 Online Leak: ऑनलाइन लीक हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2, एचडी क्वालिटी के साथ फ्री में होगी डाउनलोड