Team India Victory parade: टीम इंडिया की जीत के खुशी में मिलेगा फैंस को तोहफा, फ्री एंट्री मिलेगी वानखेड़े स्टेडियम में
टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बा
टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए।
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा, यहां फैंस को फ्री एंट्री दी जाएगी। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।
टीम इंडिया के लिए स्पेशल केक बनाया
ITC मौर्या के एग्जीक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा ने कहा- हमारी टीम ने एक केक तैयार किया है, जो टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है। यह ट्रॉफी के आकार का है।
#WATCH | Delhi: Executive chef at ITC Maurya, Chef Shivneet Pahoja says, "The cake is in the colour of the Team's jersey. Its highlight is this trophy, it may look like an actual trophy but this is made out of chocolate…This is our welcome to the winning team…We have arranged… https://t.co/W0vwpDrCTZ pic.twitter.com/Hz5C7NPF1T
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Indian Captain Rohit Sharma cuts a cake at ITC Maurya in Delhi to celebrate the ICC T20 World Cup victory. pic.twitter.com/mTE6jCaTPR
— ANI (@ANI) July 4, 2024
#WATCH | Indian Cricket team Coach Rahul Dravid cuts a cake at ITC Maurya in Delhi to celebrate the ICC T20 World Cup victory. pic.twitter.com/ZXf0PQjy1U
— ANI (@ANI) July 4, 2024
टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।
PM आवास पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच चुकी है।
#WATCH | Delhi: Indian Cricket Team reaches 7, Lok Kalyan Marg, to meet Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Team India with the T20 World Cup trophy arrived at Delhi airport today morning after winning the second T20I title. pic.twitter.com/fbmVpL2eWs