कल्कि 2898 एडी: बाहुबली के बाद तूफान बनकर आया ‘Bhairav’, क्या भारतीय सिनेमा की गेम चेंजर होगी Prabhas की फिल्म?
प्रभास के फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती कि महाशिवरात्रि के मौके पर उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी' से नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ प्रभास के कैरेक्टर का नाम भी बता दिया गया है। इसे देखने के बाद उनके चाहने वाले अलग ही रोमांच में [...]
प्रभास के फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती कि महाशिवरात्रि के मौके पर उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ प्रभास के कैरेक्टर का नाम भी बता दिया गया है। इसे देखने के बाद उनके चाहने वाले अलग ही रोमांच में हैं।
Prabhas in Kalki 2898 AD: प्रभास के फैंस को शुक्रवार को एक सरप्राइज का इंतजार था। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने अब फिल्म के लीड एक्टर प्रभास के कैरेक्टर का नाम ‘भैरव’ बताया है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रभास के नाम के साथ नाग अश्विन की फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। ये उनकी बाकी की फिल्मों से कहीं ज्यादा अलग दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए, टीम Kalki 2898 AD ने प्रभास के कैरेक्टर ‘भैरव’ की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘कासी की भविष्य की सड़कों से, #Kalki2898AD से भैरव का परिचय।’ प्रभास इस पोस्टर में पूरे काले रंग के कपड़ों, एक कैप के साथ बैठे हुए हैं, जबकि एक फैक्ट्री जैसी सेटिंग पीछे बनी हुई है।
From the future streets of Kasi, Introducing 'BHAIRAVA' from #Kalki2898AD.#Prabhas #Kalki2898ADonMay9 @SrBachchan @ikamalhaasan @deepikapadukone @nagashwin7 @DishPatani @Music_Santhosh @VyjayanthiFilms @Kalki2898AD pic.twitter.com/GzJyO3V5iQ
— Kalki 2898 AD (@Kalki2898AD) March 8, 2024
फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर
कैरेक्टर का नाम सामने आते ही Prabhas के फैंस उतावले हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘पुराना बाहुबली वापस आ गया है!’ दूसरे ने कहा, ‘यह बहुत बढ़िया है।’ एक फैन ने पोस्टर में अधिक चीजें देखी और लिखा, ‘भविष्य के काशी में देखा गया बैकग्राउंड 1. भविष्यवादी वाहन, 2. भारतीय सड़कों पर चित्र, 3. भविष्यवादी यातायात संकेत, 4. स्मार्ट जानवर दुनिया को बचाने के लिए आया था।’ एक ने लिखा, ‘वाह, क्या पोस्टर और लुक है, शायद बाहुबली के बाद से रिबेल स्टार का सबसे बेहतरीन। बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूं।’
फिल्म कल्कि 2898 एडी’ के बारे में
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी और वैजयंती मूवीज की ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो भविष्य को दिखाती पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। भारत में 9 मई, 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है, जहां हाल ही में प्रभास और दिशा एक गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे।
‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी
गुड़गांव में सिनैप्स 2024 इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए नाग ने कहा था, ‘फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 ईस्वी में खत्म होती है। इसका समय 6000 साल का है। हमने इसे भारतीय बनाए रखते हुए यह कल्पना करते हुए दुनिया बनाने की कोशिश की कि वे कैसी होंगी, और इसे ब्लेड रनर की तरह नहीं बनाया जाएगा। 2898 ईस्वी से 6000 वर्ष पीछे 3101 ईसा पूर्व है, ऐसा माना जाता है कि जब कृष्ण का अंतिम अवतार हुआ था।’