विनोद कांबली ने कैसी बना ली अपनी हालत? ठीक से चल भी नहीं पा रहे, Video हो गया वायरल

भारतीय क्रिकेट में एक समय एक साथ दो बेहतरीन बल्लेबाज थे. दोनों मुंबई से आए थे और अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत रहे थे. एक का नाम सचिन तेंदुलकर और एक का विनोद कांबली है. Sachin Tendulkar Vinod Kambli Poor Health Video: भारतीय क्रिकेट में एक समय एक साथ दो बेहतरीन बल्लेबाज थे. दोनों [

By Shaikh Almina · 6/8/2024

भारतीय क्रिकेट में एक समय एक साथ दो बेहतरीन बल्लेबाज थे. दोनों मुंबई से आए थे और अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत रहे थे. एक का नाम सचिन तेंदुलकर और एक का विनोद कांबली है.

Sachin Tendulkar Vinod Kambli Poor Health Video: भारतीय क्रिकेट में एक समय एक साथ दो बेहतरीन बल्लेबाज थे. दोनों मुंबई से आए थे और अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत रहे थे. एक का नाम सचिन तेंदुलकर और एक का विनोद कांबली है. दोनों के पास महान बल्लेबाज के सारे गुण थे. सचिन ने उसका इस्तेमाल किया और आगे बढ़ें. वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बन गए. उन्हें ‘क्रिकेट का भगवान’ तक कहा गया. दूसरी ओर, विनोद कांबली धीरे-धीरे क्रिकेट के रास्ते से भटक गए. वह तेंदुलकर की तरह बड़े खिलाड़ी नहीं बन पाए.

विनोद कांबली इन दिनों अच्छी सेहत में नहीं हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चलने में काफी परेशानी झेल रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले एक खड़ी बाइक का सहारा लेकर चलने की कोशिश करते हैं और बाद में लोगों की मदद से आगे बढ़ पाते हैं. सोशल मीडिया पर नरेंद्र गुप्ता नाम के यूजर ने विनोद कांबली का वीडियो शेयर किया.

… .तो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं कांबली?

यूजर ने लिखा, ”पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत खराब है. कांबली पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे हैं. दिल की बीमारी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे और उन्हें जरूरी सपोर्ट मिलेगा.”

कांबली ने भारत के लिए 121 मैच खेले

कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं. साल 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने अस्पताल पहुंचाया था. 2012 में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. अपने सक्रिय क्रिकेट करियर के दौरान कांबली बेहतरीन बल्लेबाजों में से थे, लेकिन बुरी आदतों के कारण भारतीय टीम से बाहर हो गए.

कांबली और तेंदुलकर के रिश्ते हुए थे खराब

कांबली क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर के सबसे अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में अपने आर्थिक संघर्षों के लिए सचिन को जिम्मेदार ठहराने के कारण दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे. हालांकि, बाद में कांबली ने अपने झूठ के लिए माफी मांगी और दोनों ने अपने मतभेद दूर कर लिए.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full