Watch: चोटिल हुए धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद का वीडियो वायरल, फैंस की बढ़ी चिंता!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो अब धोनी और सीएसके फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया है. उस वीडियो में माही लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. MI vs CSK: आईपीएल 2024 में सीएसके ने कल की मैच में शानदार जीत दर्ज की और इसी बीच फैंस ने धोनी [...]

By ·

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो अब धोनी और सीएसके फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया है. उस वीडियो में माही लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

MI vs CSK: आईपीएल 2024 में सीएसके ने कल की मैच में शानदार जीत दर्ज की और इसी बीच फैंस ने धोनी की पारी का खूब लुत्फ उठाया. जहां खूब चौके-छक्के लगे. लेकिन मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या धोनी चोटिल हैं?

ये सवाल उनके फैंस पूछ रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो देखा है. इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान लिफ्ट के बाहर लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कल का है जब धोनी टीम के साथ अपने रूम की तरफ जा रहे थे. उन्हें चलने में काफी दिक्कत महसूस हो रही थीं. सीएसके प्रशंसकों ने वीडियो पर चिंता व्यक्त की. क्योंकि वे नहीं चाहते कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 से बाहर बैठें. जो टूर्नामेंट का उनका आखिरी सीजन होने की उम्मीद है.

IPL 2024 में सीएसके के कल के मैच में माही का प्रदर्शन

सीएसके का कल का मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ था. इस मैच में चेन्नई की जीत से ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की विस्फोटक पारी की हुई. जहां माही भाई ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. इस मैच में धोनी ने अंतिम 4 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए. जिसमें उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाए. माही का आखिरी ओवर तूफानी रहा. उन्होंने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर 20 रन बनाए. और फिर इसी 20 रन की मदद से सीएसके ये मैच जीत गई.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें