IPL 2024: गाड़ी तेरा भाई चलाएगा… करोड़ों की कार छोड़ बस ड्राइवर बन गए रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई इंडियंस स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल रोहित शर्मा इस वीडियो में अपनी टीम बस के ड्राइवर बने हुए दिख रहे हैं। Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के जीत की पटरी पर लौटते ही टीम के खिलाड़ी भी जोश [...]
मुंबई इंडियंस स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल रोहित शर्मा इस वीडियो में अपनी टीम बस के ड्राइवर बने हुए दिख रहे हैं।
Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के जीत की पटरी पर लौटते ही टीम के खिलाड़ी भी जोश में आ गए हैं। मुंबई ने लगातार तीन मैचों में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी है। वहीं अब टीम का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा।
आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले को एल क्लासिको के नाम से भी जाना है। टूर्नामेंट के इस बड़े मैच से पहले मुंबई की टीम बस से जब अपने होटल पहुंची तो रोहित शर्मा ने स्टेयरिंग संभाल लिया। जब बस से टीम के सदस्य नीचे उतर रहे थे तो रोहित ड्राइवर की सीट पर जाकर स्टेयरिंग संभाल ली।
रोहित शर्मा का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान रोहित ने अपने फोन से वीडियो और फोटो भी लिए। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट भी लिख रहे हैं।
Rohit Sharma – A total fun character in life. 😄👌pic.twitter.com/W9SBJXhHdT
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2024
मुंबई के कप्तान नहीं रोहित शर्मा
आईपीएल के 17वें सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ और मुंबई के मैच में हार्दिक पंड्या की हूटिंग भी की गई, लेकिन अब जब टीम अपने लय में आ चुकी है तो ऐसा लग रहा है कि मुंबई के खेमे में सब कुछ ठीक हो रहा है।
The craze for Rohit Sharma. 😍🔥 pic.twitter.com/jDktRADISq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 13, 2024
बता दें कि रोहित शर्मा इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार खिताबी जीत हासिल की। मुंबई के अलावा सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स की एक ऐसी टीम है जिसने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक भी रोहित की तरह टीम को अपार सफलता दिलाए।