OMG! जब जिंदगी से हारकर कैलाश खेर ने थामना चाहा था मौत का हाथ, गंगा में कूदकर की जान देने की कोशिश

Kailash Kher: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को हाल ही में भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया था. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करने के लिए कैलाश खेर पहली बार अयोध्या पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने सुरों का जादू बिखर कर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. मगर क्या आप [..

By Sakshi Pandey · 30/1/2024

Kailash Kher: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को हाल ही में भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखा गया था. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करने के लिए कैलाश खेर पहली बार अयोध्या पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने सुरों का जादू बिखर कर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. मगर क्या आप जानते हैं कि, एक समय पर Kailash Kher ने खुद को जान से मारने की कोशिश की थी.

वायरल वीडियो में मिला सच

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने के बाद से कैलाश खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. जिसमें कैलाश खेर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि, लगातार हार का सामने करने की वजह से उन्होंने जिंदगी का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया था.

सुसाइड की कहानी

कैलाश खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, “जिंदगी के उस बुरे दौर में मेरे अंदर से जीने की इच्छा खत्म सी हो गई थी. मैं जो भी कर रहा था, सबमें फेल हो रहा था. मैं इतना ज्यादा फ्रस्टेट हो चुका था कि मैंने अपनी जिंदगी तक लेने की कोशिश की. मैं ऋषिकेश में था और गंगा में डूबकर मरना चाहा. मैंने यह कदम उठा भी लिया था. पर जैसे ही मैं कूदा, एक और शख्स गंगा में कूदा और मेरी जान बचा ली. वो मुझे किनारे पर ले आया और बहुत डांटा. उसने मुझसे कहा कि, जिंदगी कभी मत लेना अपनी. बाद में मैंने खुद को एक कमरे में बंद किया और भगवान से कनेक्ट करने की कोशिश की. आज मैं इतनी दूर आ गया कि पता ही नहीं चला.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full