गुरू रंधावा के लिए रात गुजारना होता था मुश्किल, आज कमाते हैं करोड़ों रुपये
Guru Randhawa: गुरू रंधावा (Guru Randhawa) बाॅलीवुड के पंजाबी सिंगर है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष किया है। उनकी इंडस्ट्री में यात्रा काफी रोमांचक रही है। एक समय उन
Guru Randhawa: गुरू रंधावा (Guru Randhawa) बाॅलीवुड के पंजाबी सिंगर है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष किया है। उनकी इंडस्ट्री में यात्रा काफी रोमांचक रही है। एक समय उनके पास गुजारा करने के लिए पैसे नहीं थे और आज वें करोड़ों रुपये के मालिक है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
साल 2013 में दूसरा गाना आया था
साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपना दूसरा गाना लेकर आए। उन्होंने खुद की एलबम लांच करने का फैसला किया और इस पहली एलबम का नाम ‘पैग वन’ था। इसके बाद गुरु रंधावा ने खुद के कई गाने रिलीज किए लेकिन ये इतने हिट नहीं हुए, जो उन्हें करियर के शिखर तक ले जा सकते। बताया जाता है कि इस एल्बम को लांच करवाने में गुरु रंधावा के भाई ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद की थी।
गुरु रंधावा ने शुरुआत में तकरीबन दो साल तक संघर्ष किया और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक मशहूर म्यूजिक कंपनी के साथ जाने माने रैपर बोहेमिया संग ‘पटोला’ गाना बनाया। इस गाने ने रातों-रात गुरु रंधावा के करियर को पटरी पर ला दिया। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ और गुरु स्टार बन गए। साल 2015 में रिलीज हुए ‘पटोला’ ट्रैक को बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिल चुका है। आज भी यह गाना लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है।
कई हिट गाने दिए
पटोला के हिट होने के बाद गुरु रंधावा एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। उन्होंने कई पंजाबी गानों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी हिट सॉन्ग गाए हैं। उन्होंने उन्होंने कुछ तो मुझ में कमी थी, पटोला, हाई रेटेड गबरू, दारु वरगी, रात कमल है और बन जा रानी सहित कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।