17 साल बड़े व्यक्ति से शादी करने के लिए, कोरियोग्राफर ने 13 साल की उम्र कर लिया था इस्लाम कबूल

Saroj Khan: सरोज खान (Saroj Khan) बाॅलीवुड की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर में से एक मानी जाती है। उन्होंने वाहिदा रहमान से लेकर करीना कपूर तक की हीरोइन को डांस सिखाया। सरोज खान का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपने से 17 साल बड़े व्यक्ति से शादी की

By Amit Rajput · 24/11/2023

Saroj Khan: सरोज खान (Saroj Khan) बाॅलीवुड की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर में से एक मानी जाती है। उन्होंने वाहिदा रहमान से लेकर करीना कपूर तक की हीरोइन को डांस सिखाया। सरोज खान का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपने से 17 साल बड़े व्यक्ति से शादी की थी। जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था। इसको लेकर उन्होंने काफी कुछ कहा भी था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

13 साल की उम्र इस्लाम कबूला

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी की थी। सरोज की उम्र से लगभग 30 साल बड़े सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। वे पहले ही चार बच्चों के पिता थे।

एक इंटरव्यू में सरोज ने बताया था कि 13 साल की उम्र में वे स्कूल जाया करती थीं और शादी के मायने नहीं जानती थी। एक दिन उनके डांस मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में काला धागा बांध दिया था, ऐसा करने पर सरोज को लगा कि उनकी शादी हो गई।

बच्चों की परिवारिश अकेले की

स्कूल जाने की उम्र में सरोज ने सोहनलाल से शादी कर ली थी। उस वक्त वे नहीं जानती थीं कि सोहनलाल पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता हैं। सरोज को उनकी पहली पत्नी की जानकारी 1963 में हुई, जब उनके बेटे राजू खान का जन्म हुआ।

1965 में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, जो 8 महीनों बाद ही गुजर गया। जब सोहनलाल ने सरोज के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार किया, तो इनकी राहें अलग हो गई। कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्ट अटैक आया, तब सरोज ने उनकी काफी देखभाल की। फिर सरोज ने बेटी कुकु को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सोहनलाल, सरोज को छोड़कर कहीं चले गए थे और फिर सरोज ने बच्चों की परवरिश अकेले की।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full