IPL 2024: ‘ विराट कोहली का साथ मुझे बहुत…’ Virat के साथ पर Faf du Plessis जताई अपनी खुशी, कोहली को लेकर कही ये बात
हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। बेंगलुरु को 35 रन से जीत मिली। आरसीबी को ठीक एक महीने [...]
हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। बेंगलुरु को 35 रन से जीत मिली। आरसीबी को ठीक एक महीने के बाद जीत मिली है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 के 41वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ है। ठीक एक महीने बाद आरसीबी को इस सीजन अपनी दूसरी जीत नसीब हुई। 25 मार्च को आरसीबी को पहली जीत मिली थी, अब दूसरी जीत 25 अप्रैल को मिली। इस जीत के बाद फाफ डुप्लेसिस ने खुशी जाहिर की।
हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। बेंगलुरु को 35 रन से जीत मिली। यह आरसीबी की दूसरी जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है।
मैच के बाद फाफ डुप्लेसिस ने कहा, पिछले दो मैच में हमने फाइट की थी। करीब जाकर मैच गंवाया। आत्मविश्वास हासिल करने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत है। आज रात आराम से नींद आएगी। आप टीम में आत्मविश्वास की बात नहीं कर सकते, टीम में आत्मविश्वास का दिखावा नहीं कर सकते। केवल एक चीज जो आत्मविश्वास देती है वह प्रदर्शन है।
फाफ ने आगे कहा, टूर्नामेंट कड़ा है, टीमें इतनी मजबूत हैं कि यदि आप 100 प्रतिशत नहीं देते हैं तो आपको नुकसान होगा। अब टीम में और अधिक लोग रन बना रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में सिर्फ विराट ही रन बना रहे थे। ग्रीन का अब रन बनाना बहुत बड़ी बात होगी। हम आगे के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली को लेकर कहा, ‘विराट मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं, ऑक्शन के बाद वो मुझे मैसेज करते हैं की, हां तुम ही हो, तुम ही वो खिलाड़ी हो जिसकी जरूरत हमें हैं। उनके इस बात के कहने से लगता हैं की मेरे कांधे से काफी हद तक भोज उतर गया हैं। वो काफी बड़े पब्लिक फिगर हैं और उन्हें पूरा भारत कप्तान के तौर पर देखना चाहती हैं तो उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत जरूरी हैं। ‘