Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में हुई इस धुरंधर की शानदार एंट्री, क्या टूट पाएंगे बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स
बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘लाहौर 1947' में हुई इस धुरंधर की धांसू एंट्री हो गई है। फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने खुद इस बात का खुलासा किया। Sunny Deol's Lahore 1947: बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘लाहौर 1947' इस वक्त लगातार सुर्खियों म
बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘लाहौर 1947’ में हुई इस धुरंधर की धांसू एंट्री हो गई है। फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने खुद इस बात का खुलासा किया।
Sunny Deol’s Lahore 1947: बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘लाहौर 1947’ इस वक्त लगातार सुर्खियों में हैं। सुपरस्टार सनी देओल की इस अपकमिंग मूवी पर हर किसी की नजर है। ‘गदर 2’ की बंपर सक्सेस के बाद फैंस भी फिल्म स्टार सनी देओल की अगली फिल्म के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं। इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म स्टार सनी देओल जल्दी ही निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ लेकर आने वाले हैं।
इस फिल्म को सुपरस्टार आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले हैं। आमिर खान और सनी देओल की इस मूवी में अब एक और धुरंधर सितारे की एंट्री हो चुकी है। जिसके आने से फिल्म की स्टारकास्ट में चार चांद लगने वाले हैं।
‘लाहौर 1947’ में हुई संतोष सिवन की धांसू एंट्री
सुपरस्टार सनी देओल और आमिर खान की इस अपकमिंग मूवी को लेकर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दिलचस्प जानकारी दी है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आई बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया। फिल्म निर्देशक ने बताया कि इस मूवी में बेहद अनुभवी और टैलेंटेड संतोष सिवन को बतौर डीओपी साइन किया गया है। फिल्म निर्देशक ने बताया कि संतोष सिवन इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट डीओपी हैं।
संतोष सिवन के बारे में बात करते हुए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘लाहौर 1947 में हम कैमरामैन और डीओपी संतोष सिवन को लेकर आने वाले हैं। वो देश के इस वक्त बेस्ट कैमरामैन है। इससे पहले संतोष और मैंने दो फिल्मों पुकार और बरसात में काम किया था। जिसमें वो सिनेमैटोग्राफर और कैमरामैन हैं। दिलचस्प बात ये है कि संतोष ने एक मूवी ‘हालो’ भी डायरेक्ट की थी। जिसमें मैंने भी अभिनय किया था। हम दशकों से साथ हैं और हम अब दोबारा लाहौर 1947 में काम करेंगे।’
राजकुमार संतोषी का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘लाहौर 1947’
इससे पहले बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रहे राजकुमार संतोषी ने मूवी को लेकर कहा था, ‘लाहौर 1947 मेरे करियर की एक बेहद खास फिल्म है। जिससे मैं इमोशनली तौर पर जुड़ा हूं। साथ ही ये मूवी कई टैलेंटेड लोगों का रीयूनियन भी है। मैंने आमिर खान की मूवी अंदाज अपना-अपना में साथ काम किया था। इस बार वो प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ रहे हैं। वहीं, सनी देओल के साथ मैंने घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्में दी हैं। इस बड़े स्तर की फिल्म के लिए मैं एआर रहमान जैसे संगीतकार के सिवा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता।
वो दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। जावेद अख्तर के साथ सालों से मेरा बेहद खास बॉन्ड रहा है। वो इस मूवी के गीत लिखेंगे। तो ये एक बेस्ट ड्रीम टीम है। जिसके लिए हम सभी साथ आए हैं।’ बता दें कि सनी देओल की मूवी ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग 12 फरवरी से रिलीज हो रही है।