Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे-बहू की शादी में खास मेहमान बनकर आएंगे मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने नए प्रोजेक्ट के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही में वे अपने फंक्शन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। चाहें कोई त्योहार हो या कोई कार्यक्रम मुकेश अंबानी के घर की रौनक देखने के लि

By Shaikh Almina · 22/2/2024

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने नए प्रोजेक्ट के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही में वे अपने फंक्शन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। चाहें कोई त्योहार हो या कोई कार्यक्रम मुकेश अंबानी के घर की रौनक देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है। वहीं जब बात उनके बेटे की शादी की हो तो आप समझ ही सकते हैं कि तैयारियां किस लेवल पर हो रही होंगी।

मार्च में होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के सभी प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक के लिए गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम पारंपरिक रीति रिवाजों के मुताबिक किए जा रहे हैं। बता दें कि शादी को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं शादी में मेहमानों की भी लंबी लिस्ट बनकर तैयार हुई है। चलिए जानते हैं कि इस शादी में क्या नया होगा और कौन-कौन खास मेहमानों की लिस्ट में शामिल है।

शादी में शामिल होंगे ये अंतरराष्ट्रीय मेहमान

मेहमानों की बात करें तो इसमें कोई शक नहीं है कि मुकेश अंबानी की मेहमानों की लिस्ट लंबी चौड़ी होने वाली है। देश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर के साथ ही ईएल रोथ्सचाइल्ड के अध्यक्ष लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड, सिस्को के पूर्व अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स, बुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ्लैट, मैक्सिकन बिजनेस मैग्नेट कार्लोस स्लिम समेत कई अंतरराष्ट्रीय मेहमान राधिका अनंत की रॉयल वेडिंग में नजर आने जा रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full