VIRAT को करना चाहिए T20 WORLC CUP में ओपन- दिग्गज CAPTAIN का बयान

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले जहां विराट कोहली के स्क्वाड मैं जगह को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। वहीं अब कोहली इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पूर्व आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 [...

By ·

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले जहां विराट कोहली के स्क्वाड मैं जगह को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। वहीं अब कोहली इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पूर्व आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 का अगस्त जहां 10 दिनों के बाद होने वाला है। सभी टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है इसी बीच आईसीसी टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय क्रिकेट की ओपनिंग जोड़ी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जहां रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को भारत के लिए ओपनिंग करने की सलाह दी है।

कोहली के बल्ले से इस बार आईपीएल में विराट रज आए हैं। 14 पारियों में अभी तक विराट कोहली ने 708 रन 64 की एवरेज और 155 की स्ट्राइक रेट से जड़े हैं। एक चमत्कारी अंदाज से बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो कर लिया है। राजस्थान के सामने 22 में को खेले जाने वाला मुकाबला उनका आखिरी मुकाबला भी हो सकता है अगर वह इस मुकाबले में हार जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग जो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच भी है, उन्होंने आईसीसी से बातचीत करते हुए कोहली के बारे में बड़ा बयान दिया है।

रिकी पोंटिंग में कोहली को लेकर कहा कि, “कोहली ने अतीत में टी20 प्रारूप में भारत के लिए मुख्य रूप से नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है, टी20 विश्व कप में कोहली के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करना सबसे अच्छा रहेगा। चयनकर्ताओं को अभी भी निर्णय लेना है क्योंकि जयसवाल उस टीम में हैं और एक चीज जो उनकी टीम में ज्यादा नहीं है वह है बाएं हाथ के बल्लेबाज, इसलिए उन्हें जयसवाल के साथ निर्णय लेना है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वे कोहली और रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज के रूप में) के साथ जाएंगे।विराट के साथ यह मज़ेदार है। मुझे लगता है कि भारत में लोग हमेशा उसे न चुनने का कारण ढूंढने की कोशिश करते हैं या ऐसा कारण ढूंढने की कोशिश करते हैं कि वह शायद टी20 खेल में इन अन्य खिलाड़ियों जितना अच्छा क्यों नहीं है।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें