असित मोदी के खिलाफ केस जीता, फिर भी फैसले से नाखुश हैं जेनिफर मिस्त्री- ‘तीनों आरोपी खुलेआम…’
कोर्ट ने कुछ वक्त पहले असित मोदी के खिलाफ हैरेसमेंट केस में जेनिफर मिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाया था, हालांकि एक्ट्रेस जजमेंट से खुश नहीं हैं. जेनिफर मिस्त्री ने एक बातचीत में शो मेकर्स के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और बताया कि क्यों वह कोर्ट के निर्णय ने निराश हैं. Tarak Mehta k
कोर्ट ने कुछ वक्त पहले असित मोदी के खिलाफ हैरेसमेंट केस में जेनिफर मिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाया था, हालांकि एक्ट्रेस जजमेंट से खुश नहीं हैं. जेनिफर मिस्त्री ने एक बातचीत में शो मेकर्स के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और बताया कि क्यों वह कोर्ट के निर्णय ने निराश हैं.
Tarak Mehta ka ooltah chashma: ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज सोढ़ी का रोल निभाकर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल लोकप्रिय हुई थीं, लेकिन उन्हें शो मेकर असित मोदी के खराब बर्ताव के चलते न सिर्फ शो छोड़ना पड़ा, बल्कि उनके खिलाफ उत्पीड़न का केस भी दायर किया. कोर्ट ने मामले पर 40 दिन पहले जेनिफर मिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाया था, हालांकि वे केस जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं.
जेनिफर कोर्ट के फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं. उन्होंने ” से बातचीत में बताया कि हैरेसमेंट केस पर फैसला आए 40 दिन गुजर गए हैं, लेकिन उन्हें प्रोडक्शन हाउस ने अब तक उनका बकाया मेहनताना नहीं दिया है. एक्ट्रेस बोलीं, ‘शो में महीनों की मेहनत का पैसा मुझे अब तक नहीं मिला है. मैं न्याय की आस में कोर्ट पहुंची, लेकिन सालभर गुजरने के बाद भी पैसा हाथ नहीं आया है. अब तक न्याय से महरूम हूं.’
जेनिफर ने असित मोदी के अलावा सोहेल और जतिन के खिलाफ केस किया था. इनमें से अब तक किसी को सजा नहीं हुई है. एक्ट्रेस ने फैसले पर नाराजगी जताते हुए बताया कि फैसले के वक्त सोहेल और जतिन मौजूद नहीं थे. मैं नाखुश हूं. लोकल कमिटी फैसला दे चुकी है कि मुझे अपनी मेहनत का पैसा पाने का हक है. यह साबित हो चुका है कि असित मोदी उत्पीड़न मामले में गुनहगार हैं. यह कोई नई बात नहीं है. मैं शुरू से सब जानती थी, लेकिन तीनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.
जेनिफर अपनी तकलीफों पर बोलीं कि वे सालभर से सदमे में हैं, जबकि तीनों लोग बेपरवाह घूम रहे हैं. वे कहती हैं, ‘केस पर फैसले से साफ हो गया है कि मैं न फर्जी बातें कर रही थी और न ही कोई मनगंढ़त कहानी सुना रही थी. मैं जो भी बोली, वह सच था.’
जेनिफर आखिर में कहती हैं, ‘यह सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नहीं किया है. लोग मुझे शुरू में जज कर रहे थे और आरोपी मान रहे थे. मुझे सिर्फ इतनी संतुष्टि है कि मेरे केस को लोगों ने समझा, लेकिन मुझे सही से न्याय नहीं मिला है.’
‘तारक मेहत का उल्टा चश्मा’ के कई कलाकारों ने असित मोदी के खिलाफ बहुत से खुलासे किए हैं. जेनिफर मिस्त्री के अलावा शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर केस किया था और उन पर उनका बकाया नहीं देने का आरोप मढ़ा था. इस केस में भी फैसला असित मोदी के खिलाफ गया था.