एवलिन शर्मा ने सेकंड प्रेग्नेंसी को किया फ्लांट, 1 साल पहले दिया था बेटी को जन्म

Evelyn Sharma Announced Second Pregnancy: जल्द ही एवलिन शर्मा के घर फिर से गुड न्यूज आने वाली हैं। दरअसल एवलिन शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। एवलिन शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां आपको बता दें एवलिन शर्मा ने अपनी सेकंड [.

By Akanksha Pandey · 17/1/2023

Evelyn Sharma Announced Second Pregnancy: जल्द ही एवलिन शर्मा के घर फिर से गुड न्यूज आने वाली हैं। दरअसल एवलिन शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Evelyn Sharma with Tushan Bhindi

एवलिन शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां

आपको बता दें एवलिन शर्मा ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को इंस्टाग्राम पे एक पोस्ट डाल कर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए है। इस फोटो में वो अपना बेबी बंप फ्लांट कर रही हैं। अपने चेहरे पर एक बढ़िया सी स्माइल लिए हुए एवलिन का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। एवलिन शर्मा अपने पोस्ट पर लिखती है की तुम्हें गोद में लेने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। सेकंड बेबी ऑन बोर्ड।

Evelyn Sharma

बधाईयों का लगा तांता

अपनी सेकंड प्रेग्नेसी की न्यूज पोस्ट करते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस के साथ साथ सिलेब्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। नील नितिन मुकेश ने लिखा है की माय डियरेस्ट बधाई हो.. बहुत ही अच्छी खबर। इनके अलावा नेहा धूपिया,और लीसा हेडन ने भी बेस्ट विशेज़ दी हैं।

एवलिन शर्मा ने एक साल पहले बेटी को दिया था जन्म

आपको बता दें एवलिन शर्मा ने साल 2021 में जून में तुषान भिंडी से शादी की थी। इसके बाद नवंबर 2021 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से एवलिन अपनी बेटी संग पोस्ट डाल कर मदर डॉटर ड्यू पिक से अपने खूबसूरत रिश्ते को शेयर करती हैं। अब दूसरी बार मां बनने की जिम्मेदारी को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड भी हैं।

बात करें एवलिन शर्मा की तो वो एक जर्मन मॉडल हैं। उन्होंने कई हिंदी मूवीज में भी काम किया है। एवलिन ने ‘Sydney with Love’ से अपने एक्टिंग की शुरूवात की थी। उन्होंने रणबीर दीपिका स्टारर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी काम किया है। एवलिन ने नौटंकी साला, यारियां, मैं तेरा हीरो, कुछ कुछ लोचा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने मातृत्व का आनंद ले रही हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full