Extra Marital: इस लड़की की वजह से टूटा ईशा देओल का घर? भरत तख्तानी ने जानिए किस हसीना के कारण…

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां दोनों ने अभी तक अपने तलाक का कारण शेयर नही है तो मीडिया में इसे लेकर गॉसिप गलियारा काफी गर्म दिखाई दे रहा है। इस जोड़ी के फैंस इनके तलाक का कारण जानना चाहते है।l Esha Deol [...]

By Shaikh Almina · 7/2/2024

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां दोनों ने अभी तक अपने तलाक का कारण शेयर नही है तो मीडिया में इसे लेकर गॉसिप गलियारा काफी गर्म दिखाई दे रहा है। इस जोड़ी के फैंस इनके तलाक का कारण जानना चाहते है।l

Esha Deol – Bharat Thaktani Divorce: हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर इस लव मैरिज का दी एंड क्यों हुआ। इन दोनों सितारों के अलग होने के ऐलान के पहले से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं। यहां तक कि भरत का नाम एक लड़की के साथ भी जुड़ रहा था और मामला एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का भी बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन दोनों के बीच आई ये लड़की ही तलाक का कारण बनीं। जानिए आखिर कौन है ये लड़की जिसके आने के बाद ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

क्या थी वजह तलाक की?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की 12 साल की इस शादी में दरार का कारण एक लड़की है। जी हां, अब यही सुनने में आया है कि ये मामला पति-पत्नी और वो वाला है। इसका मतलब है कि भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा माररिटल अफेयर चला रहा है।

पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ईशा देओल और उनके पति के रिश्ते में खटास आ गई है और एक्ट्रेस काफी समय से अपने पति के साथ सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही हैं। ये बात सच निकली, जब एक्ट्रेस का अकाउंट देखा गया तो वहां सच में काफी समय से उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया था। इसके अलावा ये भी सामने आया था कि ईशा अपना ज्यादातर समय मां के साथ बिता रही हैं।

ईशा को हर इवेंट्स में हेमा मालिनी के साथ ही देखा गया। इतना ही नहीं उनके पति भरत तख्तानी सभी बड़े इवेंट्स से गायब दिखे जहां उनके होने की उम्मीद की जा रही थी। जब ये सब बातें सच निकलीं तो हो सकता है कि ये भी सही हो कि भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा माररिटल अफेयर चल रहा है।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भरत तख्तानी की एक गर्लफ्रेंड है। इतना ही नहीं ये भी सुनने में आया है कि ईशा देओल के पति भरत तख्तानी बैंगलुरु में एक पार्टी के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के संग स्पॉट हुए थे।

कौन है वो लड़की?

रिपोर्ट्स का कहना है कि जिसके साथ भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है वो लड़की बैंगलुरु की है।

हालांकि, उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उस लड़की का नाम क्या है और वो कौन है जिसने बीच में आकर ईशा देओल का बसा-बसाया घर तोड़ दिया है। अभी तक उस लड़की को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यानी बैंगलुरु की उसी लड़की की वजह से इस कपल की शादी तलाक में बदल गई है इस पर मुहर नहीं लगाई जा सकती।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full