Exclusive: सामने आई Esha Deol और भरत तख्तानी के तलाक की वजह, ईशा ने किया खुलासा, कहा- ‘मैं उनकी जरूरतों का ध्यान…’
Esha Deol Divorce: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के तलाक (Esha Deol Divorce) की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थी. पति भरत तख्तानी के साथ ईशा की अनबन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थी. वहीं अब ईशा देओल और भरत तख्तानी ने खुद इस खबर की पुष्टी कर दी है. दोनों [...]
Esha Deol Divorce: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के तलाक (Esha Deol Divorce) की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थी. पति भरत तख्तानी के साथ ईशा की अनबन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थी. वहीं अब ईशा देओल और भरत तख्तानी ने खुद इस खबर की पुष्टी कर दी है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने का एलान करके सभी को हैरान कर दिया है. ईशा और भरत का कहना है कि, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.
ईशा और भरत ने दिया बयान
ईशा देओल और भरत तख्तानी तलाक की खबर सही थी. जिसका खुलासा खुद दोनों कपल्स ने किया है. ईशा और भरत तख्तानी ने ज्वाइंट स्टेटमेंट रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. हमारे इस फैसले में हमने अपने दोनों बच्चों के भले के बारे में सोचा है. वो दोनों हमारे लिए हमेशा प्राथमिकता रहेंगे. हम सभी से हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखने की दरख्वास्त करते हैं.”
ईशा और भरत के अलग होने की वजह
तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने सालों पहले भरत के दूर जाने का इशारा किया था. ईशा ने बताया था कि, “दूसरे बेबी के बाद कुछ समय के लिए मैंने नोटिस किया कि भरत मुझसे चिड़चिड़े हो गए थे. उन्हें लगता था कि मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे रही हूं. पति का ऐसा फील करना बहुत स्वाभाविक है, क्योंकि उस समय मैं राध्या के प्लेस्कूल और मिराया को फीड कराने में बिजी थी, साथ ही मैं अपनी किताब लिखने और अपनी प्रोडक्शन मीटिंग्स में भी काफी बिजी थी. इसलिए उन्हें महसूस होता था कि मैं नजरअंदाज कर रही हूं.”
ईशा ने खुद को ठहराया कसूरवार
ईशा देओल का कहना था कि, पति भरत के दूर जाने की वजह वो खुद हैं. ईशा ने कहा कि, “मैंने तुरंत अपनी गलती नोटिस की. मुझे वह समय याद आया, जब भरत ने मुझसे एक नया टूथब्रश मांगा था और यह बात मेरे दिमाग से निकल गई थी, या जब उनकी शर्ट प्रेस नहीं हुई थी या जब मैंने बिना चेक किए उन्हें काम पर जाते हुए लंच बॉक्स दे दिया था. उनकी जरूरतें बहुत कम हैं, लेकिन मैं अगर उनकी देखभाल नहीं कर सकी तो मतलब कुछ गड़बड़ है.”
ईशा और भरत की शादी
बता दें कि, ईशा देओल ने 2012 में मशहूर बिजनेस मैन भरत तख्तानी से शादी की थी. वहीं दोनों कपल्स की दो बेटियां भी हैं. जिनका नाम राध्या और मिराया है. बीते साल जून में ईशा और भरत ने रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए शादी की सालगिरह मनाई थी. मगर 2023 के आखिर में दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरु हो गए थे. वहीं ईशा पिछले काफी समय ने पति का घर छोड़कर मां हेमा मालिनी के साथ मुंबई में रह रही है. ईशा की दोनों बेटियां भी उन्हीं के साथ हैं.