अपने किसिंग अवतार में लौटे Emraan Hashmi, Mouni Roy के साथ उनकी किस तेजी से हो रही वायरल
लास्ट इयर इमरान ‘टाइगर 3' में बतौर विलेन के किरदार में नजर आए थे। काफी लंबे टाइम से इमरान को किसी रोमांटिक फिल्म में न देखकर फैंस उनका सिरीयल किसर वाला अवतार मिस कर रहे थे। इसी बीच इमरान ने एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में वापसी की है… Show time: बॉलीवुड में [...]
लास्ट इयर इमरान ‘टाइगर 3’ में बतौर विलेन के किरदार में नजर आए थे। काफी लंबे टाइम से इमरान को किसी रोमांटिक फिल्म में न देखकर फैंस उनका सिरीयल किसर वाला अवतार मिस कर रहे थे। इसी बीच इमरान ने एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में वापसी की है…
Show time: बॉलीवुड में सीरियल किसर नाम से फेमस एक्टर इमरान हाशमी हमेशा से अपनी किस को लेकर लाइमलाइट में छाए रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वो रोमांटिक फिल्में न कर कर पूरे एक्शन मोड में आ चुके हैं। लास्ट इयर इमरान ‘टाइगर 3’ में बतौर विलेन के किरदार में नजर आए थे। काफी लंबे टाइम से इमरान को किसी रोमांटिक फिल्म में न देखकर फैंस उनका सिरीयल किसर वाला अवतार मिस कर रहे थे। इसी बीच इमरान ने एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में वापसी की है।
Emraan Hashmi is back with the kiss 😍❤️🔥 #Showtime streaming this friday, 8th march only on Disney+ Hotstar 🎬@emraanhashmi #EmraanHashmi #RajeevKhandelwal #ShriyaSaran #MouniRoy #MahimaMakwana #Dharmatic #KaranJohar #MihirDesai #SonyMusicIndia #bollywood pic.twitter.com/X59fGDhOVA
— Emraan (@page_emraan) March 4, 2024
दोनों का किसिंग सीन हो रहा वायरल
काफी लंबे टाइम के बाद अब इमरान की एक बार फिर से सीरियल किसर बनकर कैमरे पर वापसी करने वाले हैं। उनका ये अवतार अपकमिंग वेब शो ‘शो टाइम’ में देखने को मिलेगा, जिसमें वो लीड रोल निभाते हुए ग्लैमर वर्ल्ड के अनदेखे सच को उजागर करते दिखेंगे। वहीं इस वेब शो में उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय, लीड रोल (यास्मिन अली) में और महिमा मकवाना, श्रिया सारन भी नजर आएंगी। इसी बीच ‘शोटाइम’ से ये एक सेंशुअल लिप लॉक की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें इमरान और मौनी एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
अब इस शो से मौनी रॉय और इमरान हाशमी का स्टीमी लिप किस सीन वायरल हो रहा है। मौनी यास्मीन अली के रोल में हैं। इमरान को बॉलीवुड मूवीज जैसे- ‘मर्डर’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘अक्सर’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों में ऑनस्क्रीन किस करके खूब पॉप्युलैरिटी मिली। उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग दे दिया गया। अब वो रघु खन्ना बनकर मौनी को किस कर रहे हैं।
वायरल क्लिप में यास्मीन (मौनी) कहती हैं, ‘आप लोग केवल नंबर्स के बारे में चिंतित हैं। किसी को एंटरटेनमेंट की परवाह नहीं है।’ फिर वो रघु (इमरान) से पूछती है, ‘एजेंट हसीना का क्या हुआ? दुनिया को ये जानने की जरूरत है कि मैं ‘किल बिल’ जैसा कुछ कर रही हूं।’ रघु कहते हैं, ‘मेरा यकीन करो, तुम्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। अब मुझे किस दो।’
कब और कहां देखें शो?
आप इस शो को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये 8 मार्च 2024 को दस्तक दे रहा है। इसे सुमित रॉय ने क्रिएट किया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार डायरेक्टर हैं।