Elvish Yadav ने रेस्टोरेंट में एक शख्स को मारा जोर का थप्पड़, देखती रही पुलिस- वीडियो वायरल
बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं और इस बार उन्होंने किसी पर हाथ उठाया है. Elvish Yadav in Controversy: देश के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) जब से मीडिया की नजरों में आए हैं वो जब से बिग [...]
बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं और इस बार उन्होंने किसी पर हाथ उठाया है.
Elvish Yadav in Controversy: देश के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) जब से मीडिया की नजरों में आए हैं वो जब से बिग बॉस के विजेता बने हैं, ऐसा लग रहा है कि विवाद और उनका चोली दामन का साथ हो गया है. आइ दिन किसी ना किसी वजह से वो चर्चा में बने ही रहते हैं. एल्विश यादव कभी सापों की वजह से चर्चा में आते हैं तो कभी वैष्णो देवी के दर्शन करने के दौरान उनके साथ हाथापाई हो जाती है. वहीं अब एल्विश यादव से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अंजान शख्स पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान उनके आसपास खासी भीड़ भी देखने को मिल रही है, तो आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
एल्विश यादव ने जड़ा थप्पड़
एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतकर अपने फैन और अधिक बढ़ा लिए हैं, हालांकि उनका हालिया आया वीडियो फैंस को शायद खासा पसंद ना आए. दरअसल रविवार देर शाह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश जयपुर पहुंचे थे और इस दौरान वो एक रेस्तरां में खाना खा रहे थे और इसी दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद एक शख्स को थप्पड़ मार दी है. मीडिया में अब तक जो खबरे आई हैं उससे पता चलता है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यादव के परिवार पर गलत और अभद्र कमेंट किया था, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में थप्पड़ मारकर जवाब दिया.
जानें क्यों जड़ा थप्पड़
आपको बता दें जयपुर के एक हाई प्रोफाइल रेस्तरां में हुई और सामने आ रहे वायरल वीडियो के अनुसार एल्विश यादव को रेस्तारां में बैठकर खाना खाते हुए आदमी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है, जिसकी पहचान अज्ञात है. घटना का कारण समझने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस दौरान ये दावा किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में बैठे उस शख्स ने एल्विश यादव के परिवार और पेरेंट्स के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.
#ElvishYadav slapping someone at a resturant pic.twitter.com/I720rqPYlY
— The Khabri (@TheKhabriTweets) February 11, 2024
विवादों से रहा है नाता
ऐसा पहली बार नही हैं कि एल्विश कानूनी में पचड़ों में फंसे हों. 3 नवंबर, 2023 को, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और पांच अन्य के खिलाफ कोबरा सहित नौ जहरीले सांपों की कथित खोज के बाद FIR दर्ज की. कथित तौर पर सांप के जहर के साथ इन सांपों का इस्तेमाल अवैध रेव पार्टियों में किया जाता था. इसके बाद, एक गुप्त ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पांच व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई, जिन्होंने एल्विश यादव को गतिविधियों के पीछे का मास्टरमाइंड बताया. मामले की जांच फिलहाल जारी है.