OMG! एल्विश यादव मुश्किलें बढ़ीं, अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा, जाने पूरी बात यहां
Elvish Yadav: मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल की तरफ से नोएडा के सेक्टर-49 थाने में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यूट्यूबर पर रेव पार्टी के दौरान स्नैक वेनम का प्रयोग करने का आरोप लगा था। अब इस मामले में मुकदमा कराने वाले सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने आरो
Elvish Yadav: मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल की तरफ से नोएडा के सेक्टर-49 थाने में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यूट्यूबर पर रेव पार्टी के दौरान स्नैक वेनम का प्रयोग करने का आरोप लगा था। अब इस मामले में मुकदमा कराने वाले सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि एल्विश के खिलाफ मुकदमा कराने के बाद से उनका पीछा किया जा रहा है। साथ ही तीन दिन पहले कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।
यह है पूरा मामला
पशुओं के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल से जुड़े सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने कुछ दिन पहले नोएडा के सेक्टर-49 स्थित थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए गौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विश यादव द्वारा आयोजित रेव पार्टी में दौरान स्नैक वेनम का प्रयोग किया गया था। थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। लेकिन, अब इन प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने वाले दोनों भाइयों सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है।
जान से मारने की मिली धमकी
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले सौरभ गुप्ता ने नंदग्राम थाने में गाली गलौंज करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। गौरव गुप्ता ने तहरीर में बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा कराने के बाद से लगातार उनकी गाड़ी का पीछा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब वे अपनी गाड़ी से राजनगर एक्सटेंशन में गौड़ कास्केड सोसायटी स्थित अपने घर आ रहे थे।
तभी उनकी सोसायटी के बाहर एक वैगनआर गाड़ी में सवार 4 से 5 संदिग्ध लोगों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोकते हुए अपनी गाड़ी रोक दी और दोनों भाइयों का नाम लेते हुए गालियां दीं। सौरभ गुप्ता का आरोप है कि उन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वे लोग अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।