Elvish Yadav को नोएडा पुलिस ने किया Arrest, सांपों के जहर की सप्लाई मामले में नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

‘बिग ब़ॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश को रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उनसे उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद पुलिस

By Shaikh Almina · 17/3/2024

‘बिग ब़ॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश को रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उनसे उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

Elvish Yadav Gets Arrested: एल्विश यादव के गिरफ्तार किए जाने की खबर है। अपनी रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में करने के आरोप में ‘बिग ब़ॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव से लंबी पूछताछ की, जो प के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश से जुड़ी हुई थी, जिसमें एल्विश का नाम भी सामने आया था।

बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूछताछ में एल्विश अपनी तरफ से पुलिस के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उनका मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश करने जा रही है।

https://www.instagram.com/reel/C04G7iPvfri/?igsh=MTF1Mnh3cHF5Zjh4cA==

नोएडा के सेक्टर से 113 से एल्विश हुए गिरफ्तार

कहा जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर से 113 से यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव पर आरोप है कि वो पार्टियों और क्लबों में सांपों का जहर मुहैया करवाते थे जो कि देश में कानूनन जुर्म है।

कुछ सैंपल जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए थे

हाल ही में खबर आई थी कि नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की जांच के लिए कुछ सैंपल जयपुर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में भेजे थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि ये कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर था। सांपों के जहर मामले में कुछ और लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज हुआ था। इस केस में सबसे पहले बीजेपी सांसद मेनका गांधी के NGO ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और मौके से पकड़े गए सांपों के जहर को टेस्ट के लिए FSL लैब भेजा गया था।

एल्विश यादव का मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया

बता दें कि हाल ही यूट्यूबर एल्विश यादव का मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव और उसके साथियों ने एक युवक के साथ गुड़गांव सेक्टर-53 में स्थित साउथ पॉइंट मॉल में मारपीट की थी। उनके खिलाफ सेक्टर-53 थाने में शुक्रवार देर रात पुलिस ने आईपीसी की धारा 149,147,323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच की जा रही थी। हालांकि, मारपीट वाले वीडियो के बाद एल्विश ने वीडियो शेयर कर सफाई भी दी थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full