Exclusive: शाहरुख खान ने विशाल भारद्वाज से मिलाया हाथ? 2024 में भी किंग खान बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने पिछले साल बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्में देकर बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया है. 2023 में शाहरुख की फिल्म पठान, जवान और डंकी ने कमाल का कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में 2024 में किंग खान अपनी फिल्मों को लेकर बेहद [...]

By Sakshi Pandey · 9/1/2024

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने पिछले साल बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्में देकर बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया है. 2023 में शाहरुख की फिल्म पठान, जवान और डंकी ने कमाल का कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में 2024 में किंग खान अपनी फिल्मों को लेकर बेहद सतर्क हैं. शाहरुख काफी सोच-समझकर फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं. वहीं खबरों की मानें तो Shah Rukh Khan इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म साइन करने की तैयारी में हैं.

विशाल और शाहरुख की जुगलबंदी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज किसी फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं. वहीं शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वो विशाल के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. हालांकि शाहरुख ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है. मगर फिल्म को लेकर ज्यादातर चीजें फाइनलाइज हो चुकी हैं. ऐसे  में फैंस फिल्म को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

13 साल बाद मिला मौका

शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज पिछले 13 सालों से साथ काम करने कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म 2 स्टेट्स के लिए शाहरुख का चुनाव किया था. मगर कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई. जिसके चलते विशाल ने अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म में कास्ट कर लिया था. वहीं अब 13 साल बाद विशाल और किंग खान एक बार फिर से हाथ मिलाने को तैयार हैं.

शाहरुख का वर्कफ्रंट

पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट रही थीं. वहीं साल के आखिर में किंग खान की डंकी रिलीज हुई. डंकी ने अभी तक 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया है. मगर खबरों की मानें तो शाहरुख धूम 4 का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा किंग खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full