Dhoom 4: डंकी के बाद बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे शाहरुख खान! धूम 4 से जुड़ा किंग खान का नाम?

Dhoom 4: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीजिंग के कुछ ही दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में [...]

By Sakshi Pandey · 28/12/2023

Dhoom 4: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीजिंग के कुछ ही दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में फैंस 2024 में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं. वहीं अब शाहरुख का नाम बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी धूम 4 (Dhoom 4) के साथ भी जुड़ रहा है.

शाहरुख के लिए सुपरहिट रहा साल

गुजरता साल शाहरुख खान के लिए बेहद लकी साबित हुआ है. जहां 2023 की शुरुआत में शाहरुख ने पांच साल बाद फिल्म पठान ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. तो वहीं सितंबर में रिलीज हुई जवान साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म बन गई थी. दोनों की फिल्मों ने 1000 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं डंकी भी पठान और जवान की राह पर चल पड़ी है. हालांकि साल में तीन सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है. ऐसे में फैंस नए साल में किंग खान की आने वाली फिल्मों पर कयास लगा रहे हैं.

धूम 4 में शाहरुख खान

शाहरुख खान ने बेशक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है. मगर बीते दिन बुधवार को ट्वीटर (एक्स प्लेटफॉर्म) पर अचानक से धूम 4 के साथ शाहरुख खान का नाम ट्रेंड करने लगा है. जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं. कई फैंस का मानना है कि धूम फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए शाहरुख खान बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. यही नहीं RRR फेम राम चरण को फिल्म का नाम फिल्म में विलेन का रोल निभाने के लिए सामने आ रहा है. खबरों की मानें तो यशराज फिल्म्स (YRF) शाहरुख के साथ फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स जल्दी ही फिल्म से जुड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं.

सलमान खान का जुड़ा नाम

शाहरुख से पहले धूम 4 के साथ सलमान खान का नाम भी जुड़ चुका है. हालांकि इन अफवाहों को बाद में सिरे से खारिज कर दिया गया था. बता दें कि, सलमान और शाहरुख दोनों की YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. ऐसे में जहां सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी के लीड एक्टर हैं. तो वहीं पठान के साथ शाहरुख भी स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में नए साल पर धूम 4 के साथ शाहरुख की एंट्री फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नही होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि, धूम 4 के मेकर्स फिल्म से जुड़ी जानकारी कब साझा करते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full