डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अब करेंगे ओटीटी डेब्यू; विक्रांत मैसी संग वेब शो का निर्माण करने के लिए है तैयार
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी की दिसंबर में रिलीज की तैयारी कर रहे राजकुमार हिरानी । कथित तौर पर विक्रांत मैसी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए हैं तैयार। मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी हाल ही में खबरों में रहे हैं, जिसका मुख्य कारण उनकी अपकमिंग शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी।
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी की दिसंबर में रिलीज की तैयारी कर रहे राजकुमार हिरानी । कथित तौर पर विक्रांत मैसी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए हैं तैयार।
मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी हाल ही में खबरों में रहे हैं, जिसका मुख्य कारण उनकी अपकमिंग शाहरुख खान अभिनीत फिल्म डंकी। एक लीडिंग न्यूज पोर्टल के मुताबिक न्यूकमर्स इनिशिएटिव के माध्यम से नए टैलेंटेड एक्टर्स को लाने की उनकी पहल है। जहां दर्शक डंकी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं रिपोर्ट से पता चलता है कि हिरानी ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। दरअसल, उन्होंने इस रोमांचक नए प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका के लिए एक्टर विक्रांत मैसी को चुना है।
विक्रांत मैसी को राजकुमार हिरानी की पहली ओटीटी प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका मिली है
लेटेस्ट खबर यह है कि राजकुमार हिरानी विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका के साथ ओटीटी दुनिया के लिए कुछ खास तय्यारी कर रहे हैं। हालाँकि, हिरानी इसका निर्देशन नहीं करेंगे। वह एक प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने क्रिएटिव इनपुट दे रहे हैं।
चूंकि प्रोडक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं, अंतिम कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स तेजी से तय हो रहे हैं। मुन्ना भाई एमबीबीएस के डायरेक्टर एक या दो साल से ओटीटी स्पेस पर नज़र गड़ाए हुए हैं, और जैसे ही सही स्क्रिप्ट आई, उन्होंने काम शुरू करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया।
फिल्म डंकी के बारे में
राजकुमार हिरानी की डंकी इलीगल इमिग्रेशन के बारे में एक दिलचस्प कहानी में गहराई से बनाई गई है। इस फिल्म के लीड एक्टर कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज का ज्वाइंट वेंचर है और इसमें तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में मुंबई की हलचल भरी सड़कों और कश्मीर के सुरम्य नजारों से लेकर लंदन, बुडापेस्ट, जेद्दा और नेओम जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों तक कुछ बहुत ही अलग लोकेशन पर शूट किया गया हैं। इस फिल्म का साउंडट्रैक प्रीतम ने किया है, और जहां तक सिनेमैटोग्राफी की बात है, सी के मुरलीधरन ने शुरुआती पसंद अमित रॉय की जगह लेते हुए बागडोर संभाली है।