5 फिल्में, जिसमें शाहरुख खान के कैमियो ने जीता दर्शकों का दिल, कुछ देर के स्क्रीन टाइम ने चुरा ली सारी लाइमलाइट
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सूर्खियों में हैं. किंग खान की ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वैसे तो शाहरुख अपनी शानदार अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल चुरा लेते हैं. मगर कई फिल्मों में
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर सूर्खियों में हैं. किंग खान की ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वैसे तो शाहरुख अपनी शानदार अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल चुरा लेते हैं. मगर कई फिल्मों में शाहरुख के कैमियो ने भी धमाल मचा दिया है. जी हां, लीड एक्टर ना होने के बावजूद शाहरुख का कुछ सेकेंड का अपीयरेंस ही दर्शकों के दिल में उतर जाता है. तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ सुपरहिट फिल्मों के नाम, जिनमें शाहरुख का यादगार गेस्ट अपीयरेंस देखने को मिलता है.
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख के कैमियों ने खूब चर्चा बटोरी थी. इस फिल्म शाहरुख कुछ देर के लिए स्क्रीन पर आए थे. मगर वो फिल्म का बेस्ट पार्ट बन गया था. जिसपर थिएटर में बैठे फैंस ने जमकर सीटियां और तालियां बजाई थीं.
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी किंग खान का रोमांटिक शायराना अंदाज देखने को मिला था. महज कुछ सेकेंड के स्क्रीन टाइम में शाहरुख ने अपनी शायरी के सभी का दिल जीत लिया था. जिसके चलते फिल्म के लीड किरदारों से ज्यादा तारीफ शाहरुख खान को मिली थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय और फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
भूतनाथ
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म भूतनाथ में भी शाहरुख का छोटा सा कैमियो मौजूद है. फिल्म में शाहरुख ने जूही चावला के पति आदित्य शर्मा का रोल निभाया है. हालांकि भूतनाथ में शाहरुख का स्क्रीन टाइम फिर भी ज्यादा देखने को मिला था. मगर भूतनाथ रिटर्न्स में इसे कम कर दिया गया था.
ट्यूबलाइट
सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट में भी शाहरुख खान ने जादूगर के रुप में एंट्री ली थी. इस फिल्म में शाहरुख का नाम जादूगर गोगो था. वहीं थोड़ी देर की परफॉर्मेंस में ही शाहरुख खान ने फैंस पर अपनी एक्टिंग का जादू कुछ इस कदर चलाया कि वो फिल्म का सबसे यादगार सीन बन गया था.
टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 में भी शाहरुख का बेहतरीन कैमियो देखने को मिला था. पठान के रुप में शाहरुख की एंट्री होते ही दर्शकों ने नॉनस्टॉप तालियां और सीटियां बजानी शुरु कर दी थी. जिसका नतीजा ये हुआ कि टाइगर और पठान की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई.