Breaking: शाहरुख के बाद राम चरण के साथ फिल्म बनाएंगे राजकुमार हिरानी? नई स्क्रिप्ट के साथ राम से मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी
Ram Charan: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन कर रही है. शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म साल की आखिरी ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हुई है. वहीं खबरों की मानें तो डंकी के बाद राजू हिरानी अपनी अगली फिल्म की तैयार में जुट गए हैं. जिसके चलते उन्ह
Ram Charan: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन कर रही है. शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म साल की आखिरी ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हुई है. वहीं खबरों की मानें तो डंकी के बाद राजू हिरानी अपनी अगली फिल्म की तैयार में जुट गए हैं. जिसके चलते उन्होंने नई फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) से मुलाकात की है.
राजकुमार हिरानी के साथ पर्दे पर कमबैर करेंगे राम चरण
राम चरण और जूनियर NTR स्टारर ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म RRR तो अमूमन सभी ने देखी होगी. RRR के बाद राम चरण को 2022 में रिलीज हुई फिल्म आचार्य में देखा गया था. जिसके बाद से राम चरण पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. ऐसे में अचानक से अफवाह फैलने लगी है कि राम चरण राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं राजकुमार हिरानी ने हाल ही में राम से मुलाकात की है और उन्हें फिल्म की कहानी भी सुनाई है. ऐसे में राजकुमार हिरानी ने खुद इन खबरों की सच्चाई साफ कर दी है.
राम चरण के साथ फिल्म बनाने की है ख्वाहिश
डंकी निर्देशक राजकुमार हिरानी ने राम चरण के साथ फिल्म बनाने पर बात करते हुए कहा कि, एक कलाकार के रुप में उन्हें राम चरण बहुत पसंद हैं और वो निश्चित तौर पर उनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं. मगर उन्होंने किसी भी स्क्रिप्ट के साथ राम से संपर्क नहीं किया है. वो राम चरण से मिले जरुर हैं. मगर काफी दिनों पहले. हाल में उनकी और राम की कोई मुलाकात नहीं हुई है. राजकुमार हिरानी का कहना है कि, उन्हें नहीं पता फिल्म की अफवाह कहां से फैलने लगी है. मगर फिलहाल के लिए राम से साथ फिल्म बनाने की खबर पूरी तरह से गलते है.
राम चरण का वर्कफ्रंट
साउथ सुपरस्टार राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो 2023 में उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. वहीं इस साल राम गेम चेंजर के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. फिल्म की कहानी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर पर आधारित होगी. वहीं फिल्म में अभिनेत्री कियारा अडवाणी राम चरण के अपोसिट लीड रोल अदा करेंगी.