Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की डंकी ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, 1 करोड़ से ज्यादा का हुआ कलेक्शन
Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड मूवी डंकी (Dunki) 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है. डंकी ने फर्स्ट डे पर 1 करोड़ [...]
Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड मूवी डंकी (Dunki) 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. ऐसे में एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है. डंकी ने फर्स्ट डे पर 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया है.
बिके 37 से ज्यादा टिकट
डंकी की रिलीजिंग को महज 3 दिन बचे हैं. ऐसे में शाहरुख के फैंस की एक्साइटमेंट टिकट बिक्री के आंकड़े भी बयां कर रहे हैं. जी हां, एडवांस बुकिंग शुरु होते ही डंकी के 37,652 टिकट बिक चुके हैं. जिसके चलते फिल्म ने रिलीजिंग से पहले ही 1 करोड़ 36 लाख रुपयों का कलेक्श कर लिया है.
डंकी का बजट
आपको जानकर हैरानी होगी कि डंकी का बजट पिछले 6 साल में रिलीज हुई शाहरुख खान की सभी फिल्मों से कम है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म महज 85 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. 6 साल में इतने कम बजट वाली ये शाहरुख खान की पहली फिल्म है. इससे पहले किंग खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म पठान का बजट 250 करोड़ और जवान का बजट 300 करोड़ रुपए था.
डंकी फिल्म
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी. डंकी की रिलीजिंग किंग खान के फैंस के लिए बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट साबित होगी. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल और विक्रम कोचर लीड रोल निभाएंगे.