Exclusive: डंकी एक्टर ने बताया शाहरुख खान और अक्षय कुमार में अंतर, कहा – कोई नहीं कर सकता किंग खान की बराबरी

Bollywood: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है. रिलीजिंग के महज 7 दिनों में ही डंकी ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल के किरदार की भी काफी सराहना हो रही है. [...]

By Sakshi Pandey · 29/12/2023

Bollywood: शाहरुख खान की फिल्म डंकी बड़े पर्दे पर जमकर कमाई कर रही है. रिलीजिंग के महज 7 दिनों में ही डंकी ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल के किरदार की भी काफी सराहना हो रही है. वहीं फिल्म में बलिंदर लखनपाल उर्फ बग्गु का रोल निभाने वाले विक्रम कोचर ने भी लोगों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. डंकी से पहले विक्रम कोचर फिल्म केसरी में Bollywood अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. ऐसे में विक्रम ने खिलाड़ी कुमार और किंग खान के काम करने के तरीकों पर बात की है.

शाहरुख की डंकी से हुई संतुष्टी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम कोचर ने बताया कि, डंकी का हिस्सा बनकर वो बहुत खुश हैं. डंकी पर काम करना उनके लिए ज्यादा संतुष्टी वाला अनुभव था. शाहरुख की तारीफ करते हुए विक्रम कहते हैं कि, “अनुशासन एक ऐसी चीज है, जो सेट पर हमेशा बरकरार रहती है और फिल्म की पूरी टीम पर अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है. शाहरुख खान अपनी स्क्रिप्ट को बेहद सीरियसली लेते हैं और वो तब तक रिहर्सल करते हैं. जब तक उन्हें सीन पूरी तरह से रट नहीं जाता है.”

शाहरुख और अक्षय में अंतर

शाहरुख और अक्षय के बीच काम करने के अंतर पर बात करते हुए विक्रम कहते हैं कि, “दोनों के काम करने में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है. दोनों को जब शॉट्स देने होते हैं, वो देते हैं. दोनों को जब क्यू देना होता है, वो देते हैं. लेकिन अक्षय सर के साथ ऐसा नहीं है. कभी-कभी वो खुद क्यू देते हैं और कई बार उनकी जगह बॉडी डबल से क्यू दिलाया जाता है.” दरअसल अक्षय कुमार 40 दिनों में फिल्म का शूट खत्म करने के लिए मशहूर हैं. यही वजह है कि अक्की की साल में 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं. ऐसे में बिजी शेड्यूल के चलते सेट पर कई बार अक्षय के बॉडी डबल की मदद ली जाती है.

अक्षय और शाहरुख का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार जल्दी ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. ये फिल्म 2024 में ईद पर रिलीज होगी. इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी अक्षय कुमार का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा. वहीं शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि किंग खान ने अभी तक अपकमिंग फिल्मों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full