राजकुमार राव स्कूल में पिट गए थे 25 लड़को, बचपन में स्कूल में हो गई थी पिटाई
राजकुमार राव बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। कई फिल्मों में उनकी काबिलेतारीफ रही है। राजकुमार राव का जीवन बड़ा ही संघर्षपूर्ण रहा है। वें अक्सर अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। हाल ही
राजकुमार राव बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। कई फिल्मों में उनकी काबिलेतारीफ रही है। राजकुमार राव का जीवन बड़ा ही संघर्षपूर्ण रहा है। वें अक्सर अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। हाल ही में उन्होंने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।
25 जाट लड़को ने मिलकर पीटा
राजकुमार राव से जब उनके दिलचस्प किस्सा बताने को कहा तो उन्होंने अपने बचपन का प्यार का ज़िक्र किया। राजकुमार अपने बचपन के प्यार के बारे में बताते हुए कहा था कि ‘मैं गुड़गांव के मॉर्डन फैंसी ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़ाई करने चला गया। उसी स्कूल में मैंने एक लड़की को बास्केटबॉल खेलते देखा।’
उन्होंने कहा आगे, ”फिर हम दोनों ने डेटिंग भी शुरू की लेकिन उस लड़की का पहले से एक बॉयफ्रेंड था। जब उस लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चला कि मैं उसकी गर्लफैंड को डेट कर रहा हूं तो वह लड़के लेकर मुझे मारने आए. 25 जाट लड़कों ने मिलकर मुझे खूब मारा।’
बचपन से ही बनने चाहते थे एक्टर
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त, 1984 को गुड़गांव में हुआ था। राजकुमार राव शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। आज वह बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं। हालांकि, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है क्योकिं ये उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जिनका फिल्मी घराने से कोई नाता नहीं है। राजकुमार राव जब 11वीं क्लास में थे, तभी उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें आगे चलकर एक्टर बनना है।
फिल्मों में आने से पहले राजकुमार राव छोटे-मोटे एडवरटाइज़मेंट करके अपना गुज़ारा किया करते थे। राजकुमार ने अपनी पहली ही फिल्म में कमाल कर दिखाया था। उन्हें पहली फिल्म एकता कपूर ने ऑफर की थी। जिसका नाम था लव, सेक्स और धाखा। इसके बाद वह रागिनी एमएमएस में भी दिखाई दिए और दोनो ही फिल्मों में राजकुमार की एक्टिंग के लोग दिवाने हो गए।