Fighter में Hrithik और Deepika की किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘भारतीय एयर फोर्स में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं…’
Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है. ऐसे में कुछ लोग फिल्म की कहानी और एरियल एक्शन सीन की खूब तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं Fighter में ऋतिक और दीपिका के इंटेंस किसिंग सीन को देखकर कई [...]
Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है. ऐसे में कुछ लोग फिल्म की कहानी और एरियल एक्शन सीन की खूब तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं Fighter में ऋतिक और दीपिका के इंटेंस किसिंग सीन को देखकर कई लोग भड़क गए हैं. हालांकि अब फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
IAF ने किया सहयोग
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि, भारतीय वायु सेना ने फिल्म में काफी सहयोग दिया है. सिद्धार्थ ने कहा कि, ‘फिल्म के साथ आईएएफ सह-सहयोगी रहा है और हमारी फिल्म में एक बड़ा सहयोगी भागीदार रहा है. यह फिल्म आईएएफ के साथ सावधानीपूर्वक प्रक्रियाओं से गुजरी है. इसकी स्क्रिप्टिंग से लेकर प्रोडक्शन प्लानिंग तक, सेंसर बोर्ड से पहले फिल्म को देखा, फिर सेंसर बोर्ड ने देखा, इसे IAF ने फिर से देखा, सेंसर के बाद फिल्म की समीक्षा हुई और फिर हमें NOC अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया गया था. फिर हमें सेंसर से सर्टिफिकेट मिला.’
वायुसेना के अफसरों ने बजाई ताली
इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि, ‘हमने वायु सेना में सभी को यह पूरी फिल्म दिखाई, जिसमें वायु सेना प्रमुख मिस्टर चौधरी और देश भर के 100 से ज्यादा एयर मार्शल शामिल थे. हमने उन्हें बुलाया और दिल्ली में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले उनके लिए एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया और उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं’.
किसिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
फाइटर की किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि, ‘हमने टीम से जांच करवाई है और उन्होंने हमें बताया है कि भारतीय वायु सेना में ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है. इसलिए हमें नहीं पता कि यह कौन कर रहा है. हम एक ऐसे बिजनेस में हैं जहां सोशल टिप्पणी होगी. इसलिए, हमें पूरी तरह से हैं इसकी आदत है’.