OMG! सालार और डंकी की टक्कर से डायरेक्टर प्रशांत नील को लगा झटका, कहा – क्रिसमस का सबसे भद्दा क्लैश…
Salaar vs Dunki: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सालार ने अब तक 450 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में बाहुबली के बाद सालार प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं सालार के निर्देशक प्रशांत नील
Salaar vs Dunki: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सालार ने अब तक 450 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में बाहुबली के बाद सालार प्रभास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं सालार के निर्देशक प्रशांत नील के लिए भी ये दूसरी सबसे बड़ी फिल्म रही है. इससे पहले प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. हालांकि सालार की सक्सेस के बाद प्रशांत नील ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Salaar vs Dunki) पर खुलकर बात की है.
सालार और डंकी की टक्कर
प्रभास की सालार और शाहरुख खान डंकी का बड़े पर्दे पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है. जहां राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तो वहीं सालार ने 22 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर शानदार परफॉर्म कर रही हैं. हालांकि सालार के निर्देशक प्रशांत नील इस टकराव से बिल्कुल खुश नहीं हैं. इस बारे में बात करते हुए प्रशांत कहते हैं कि, “सिनेमा में यही होता है. आप अपने हीरो का समर्थन करते हैं और भावनाएं आप पर हावी हो जाती हैं. ये फैंस तक पहुंचने का जरिया हो सकता है. मगर वास्तव में हम एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं हैं. हम दोनों ने ही पर्दे पर टिके रहने की कोशिश की है. लेकिन मैं ऐसी किसी भी चीज की वकालत नहीं करना चाहूंगा. ये सुनने में काफी बुरा लगता है. मैं प्रार्थना करुंगा कि किसी की हार या जीत ना हो. क्योंकि दोनों ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स हैं. उन्होंने इतने सालों में काफी कुछ कमाया है. जिसके लिए वो सम्मान के हकदार हैं. सिनेमा की दुनिया में सबकुछ अच्छा नहीं होता है. ऐसे में इन चीजों को नजरअंदाज करना बेहतर रहता है. क्योंकि इसपर आपका कोई कंट्रोल नहीं है. आप सिर्फ इसे जाने दे सकते हैं.”
सालार वर्सेज डंकी
प्रशांत नील के अनुसार, सालार और डंकी का क्लैश कोई युद्ध नहीं था. प्रशांत का कहना है कि, “सालार और डंकी के बीच कोई युद्ध नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हममे से कोई भी ये बात सोचता है. खासकर सालार के मेकर्स ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते हैं. हम सिर्फ बड़े पर्दे पर टिके रहना चाहते हैं और दर्शकों को खुश करना चाहते हैं. हम यहां खुद से ही कॉम्पटीशन नहीं कर रहे हैं. ये कोई क्रिकेट मैच नहीं है.”