Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी अक्षय कुमार की एंट्री? निर्देशक अनीस बज़मी ने तोड़ी चुप्पी
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में भूल भुलैया का नाम भी शामिल है. भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स नजर आए थे. तो वहीं भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी. वहीं फिल्म में तब्बू ने मंजूलिका
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में भूल भुलैया का नाम भी शामिल है. भूल भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स नजर आए थे. तो वहीं भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी. वहीं फिल्म में तब्बू ने मंजूलिका का रोल निभाया था. ऐसे में अब फैंस फिल्म की तीसरी किस्त Bhool Bhulaiyaa 3 का इंतजार कर रहे हैं.
हाल ही में मेकर्स ने भूल भुलैया 3 का एलान किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में बतौर मंजूलिका विद्या बालन की भी वापसी हो सकती है. ऐसे में खबरें आ रही थीं कि, अक्षय कुमार भी इस मच अवेटेड फिल्म का हिस्सा बनेंगे. खिलाड़ी कुमार का नाम फिल्म से जुड़ने के बाद फैंस भी डबल एक्साइटेड हो गए हैं. मगर अब फिल्म के निर्देशक अनीस बज़मी ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
अक्षय की एंट्री पर बोले बज़मी
हाल ही में भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज़मी ने एक इंटरव्यू में अक्षय के रोल पर बात की है. उन्होंने बताया कि, यह खबर पूरी तरह से गलत है और अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. अनीस बज़मी का बयान सुनकर कई फैंस का दिल टूट गया है. इंटरव्यू के दौरान अनीस ने कहा कि- नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं. मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हूं. लेकिन दुर्भाग्यवश मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख पाया हूं, जिसमें अक्षय काम कर सकें. हां, भविष्य में शायद ये मुमकिन हो सकता है.
विद्या बालन पर तोड़ी चुप्पी
अनीस बज़मी ने विद्या बालन की एंट्री पर भी सवाल पूछा गया है. जिसके जवाब में उन्होंने कहा- मैं विद्या का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने बिना हिचकिचाए फिल्म में तीन दिन का रोल निभाने के लिए हामी भर दी है. विद्या की रजामंदी मुझपर गहरा प्रभाव डाला है. विद्या के इस दयालु स्वाभाव के लिए मैं उनका आभारी हूं.
कब शुरू होगी शूटिंग
इसी इंटरव्यू के दौरान अनीस बज़मी ने फिल्म की शूटिंग का भी खुलासा किया है. अनीस ने बताया कि, भूल भुलैया 3 का शुरूआती शूट 10 मार्च से शुरू होगा. यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है.
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की पहली किश्त 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी अहूजा ने लीड रोल निभाया था. वहीं फिल्म की दूसरी किश्त 2022 में सामने आई थी. जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब दर्शक भूल भुलैया 3 का इंतजार कर रहे हैं.