Dipika Kakar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar Pregnecy: टीवी एक्ट्रेस दिपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। जी हां, दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इस बाक की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। अब हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। दीपिका कक्

By Team Khana Talkies · 3/2/2023

Dipika Kakar Pregnecy: टीवी एक्ट्रेस दिपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। जी हां, दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इस बाक की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। अब हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है।

दीपिका कक्कड़ ने शेयर की बेबी बंप में तस्वीर

दरअसल, दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। ब्लू ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दीपिका बेहद प्यारी लग रही हैं। दीपिका ने अपने लुक मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। तस्वीर में दीपिका की दोस्त उनक बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी प्रेग्नेंसी न्यूज

दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम से एक क्यूट तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। तस्वीर में दीपिका और शोएब व्हाइट ड्रेस में दिख रहे थे। फोटो में कपल की पीठ दिख रही थी और उन्होंने एक मैचिंग कैप पहना था, जिस पर लिखा था, ”मॉम टू बी और डैड टू बी।”

दीपिका ने प्रेग्नेंसी को बताया खूबसूरत

इससे पहले, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताया था। इस तस्वीर में एक प्रेग्नेंट लेडी की तस्वीर हैं, जिस पर लिखा है, ”ठीक है अगर लेट सोते हो, ज्यादा खाते हो, कभी-कभी गुस्सा हो जाते हो, ज्यादा हंस देते हो, बिना किसी बात के रोने लगते हो, कभी भी परेशान हो जाते हो, कभी खुद पर शक होता है, तो कभी खुद पर प्यार आता है।” इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने प्रेग्नेंसी पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा, ”प्रेग्नेंसी एक रोलर-कोस्टर है, लेकिन यह एक औरत के लिए सबसे खूबसूरत जर्नी है।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full