बिपाशा बासु से ब्रेक अप के सालों बाद झलका डिनो मारियो का दर्द, कही ये बड़ी बात

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी लव स्टोरी होती है। जो रील लाइफ में तो पूरी हो जाती है लेकिन रियल लाइफ में कभी पूरी नहीं हो पाती है। कुछ ऐसी लव स्टोरी बिपाशा बसु और डिनो मारियो की थी। जो फिल्म राज से शुरू हुई थी। फिल्म में तो यह लव स्टोरी पूरी हो [...]

By Amit Rajput · 30/12/2023

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी लव स्टोरी होती है। जो रील लाइफ में तो पूरी हो जाती है लेकिन रियल लाइफ में कभी पूरी नहीं हो पाती है। कुछ ऐसी लव स्टोरी बिपाशा बसु और डिनो मारियो की थी। जो फिल्म राज से शुरू हुई थी। फिल्म में तो यह लव स्टोरी पूरी हो गई थी। लेकिन रियल लाइफ में यह लव स्टोरी कभी नहीं हो पायी। हाल ही में डिनो मारियो का इसको लेकर दर्द झलका। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

एक्स गर्लफ्रेंड को किया याद

डिनो मोरिया बिपाशा बसु को अपना फेवरेट को-स्टार मानते हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में डिनो ने एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा की बात की। डिनो मोरिया ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में उनकी अधिकतर फिल्में बिपाशा के साथ ही थीं। उनके साथ केमेस्ट्री भी काफी अच्छी थी।डिनो ने 2002 की फिल्म राज को अपनी फेवरेट मूवी करार दिया है। हालांकि फिल्म राज को लेकर डिनो के अंदर एक कसक भी है।

डिनो ने कहा कि राज इतनी बड़ी हिट फिल्म थी, लेकिन फिर भी इसे एक भी अवॉर्ड नहीं मिले थे। यह अपने आप में काफी चौंकाने वाली बात थी। बता दें कि राज एक हॉरर थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके सारे गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं।

5 साल चला अफेयर

डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक वक्त पर रिलेशनशिप में भी थे। इनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन पांच साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों अलग हो गए।

डिनो ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा- बिपाशा मेरी फेवरेट को-स्टार हैं। उन्होंने मेरे साथ काफी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अगर मेरी पसंदीदा फिल्मों की बात करें तो राज फेवरेट मूवी है। यह 2002 की सबसे बड़ी फिल्म थी। हालांकि एक बात खटकती है कि इस फिल्म को एक भी अवॉर्ड नहीं मिले।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full