IPL 2024: चाय, कॉफी पीते हुए आराम कर रहे थे दिनेश कार्तिक, RCB के साथ घटी ‘दुर्घटना’ ने सारा प्लान चौपट कर दिया!
दिनेश कार्तिक 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. वो आए तो RCB को जीत दिलाकर गए. हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उनका बल्लेबाजी का कोई इरादा नहीं था. वो तो आराम फरमा रहे थे. RCB vs GT: IPL इतिहास में RCB एक ऐसी टीम रही है, जिसे लगता है कि अपने [...]
दिनेश कार्तिक 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. वो आए तो RCB को जीत दिलाकर गए. हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उनका बल्लेबाजी का कोई इरादा नहीं था. वो तो आराम फरमा रहे थे.
RCB vs GT: IPL इतिहास में RCB एक ऐसी टीम रही है, जिसे लगता है कि अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना कुछ ज्यादा ही रास आता है. एक बेहतर आगाज को सही अंजाम देने के बजाए उसे गंवा देना इस टीम की आदत रही है. आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? वो भी तब जब RCB जीती है. उसने 4 मई को खेले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराते हुए IPL 2024 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. तो हम भी इससे इनकार नहीं करते.
लेकिन, जो शुरुआत मिली थी और जिस आगाज को देखकर दिनेश कार्तिक आराम वाले मोड में चले गए थे कि अब तो बैटिंग नहीं करनी, वो सब धरा का धरा रह गया जब RCB के अचानक ही विकेट पर विकेट गिर गए.
गुजरात टाइटंस से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत धमाकेदार रही. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही रिकॉर्ड 92 रन जोड़ दिए, जिसके बाद लगा कि अब तो RCB को एक बड़ी जीत मिलनी तय है. लेकिन, पावरप्ले की सेकंड लास्ट गेंद पर डुप्लेसी का विकेट गिरते ही RCB के लिए मानों हालात भी बदलने लगे.
मैच में गुजरात की वापसी होती दिखी. उसके एक के बाद एक विकेट गिरने लगे, जिसे देखकर लगा कि RCB के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है.
Dinesh Karthik handing the Orange Cap to Virat Kohli and Virat gracefully accepted and bowed down. ❤️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 5, 2024
– The beauty of team RCB. 👌pic.twitter.com/4MIfBNYt2u
पूरे आराम के मूड में थे दिनेश कार्तिक
RCB के लिए अचानक ही करवट लेते हुए मैच के हालात को दिनेश कार्तिक से बेहतर भला कौन समझ सकता था. आखिर पावरप्ले में विराट और डुप्लेसी को तूफानी बैटिंग करते देख उन्होंने जो सोचा नहीं था कि इसके बाद उनकी भी बल्लेबाजी आएगी.
Dinesh Karthik is still performing and finishing the game for RCB.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) May 4, 2024
He is not selected for the T20 WC but he doesn't trust the WK-Keeper and finisher who is going in the absence of Rinku Singh.
So he keeps performing and pushing selector to make a changepic.twitter.com/nKvV4GHDxZ
दिनेश कार्तिक ने मैच के बाद कहा कि वो तो पूरे आराम के मूड में थे. उन्होंने पहले चाय भी. फिर जब 4 ओवर का खेल हो गया तो कॉफी पी क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी बैटिंग अब नहीं आएगी. यही सोच उन्होंने पैड भी नहीं पहने. वो बल्लेबाजी करने के बारे में सोच भी नहीं रहे थे. वो फ्री फील कर रहे थे की तभी अचानक से मैदान पर RCB के हालात बदलते दिखे. धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे, जिसके बाद कार्तिक को बल्लेबाजी ना करने का अपना इरादा बदलकर पैड बांधना पड़ा.
उन्होंने कहा कि अच्छा रहा कि समय रहते उन्होंने पैड पहन लिए क्योंकि जब तक ऐसा हुआ उनकी बल्लेबाजी की बारी आ चुकी थी.
ना RCB 25 रन पर 5 विकेट खोती, ना कार्तिक का प्लान बिगड़ता!
RCB ने पावरप्ले में मिली 92 रन की बेजोड़ शुरुआत के बाद अगले 25 रन पर अपने 5 विकेट और खो दिए. इस तरह 148 रन का टारगेट शान से चेज कर रही ये टीम अचानक ही हार की ओर बढ़ने लगी. लेकिन, मुश्किल घड़ी में दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाल लिया और स्वपनिल सिंह के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी. दिनेश कार्तिक 12 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे.