दिलजीत दोसांझ पर चढ़ा भक्ति का रंग, गिरनार पर्वत पहुंचकर किए हनुमान जी के दर्शन, गूंजाई हनुमान चालीसा!
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का एक आध्यात्मिक अंदाज सामने आया है। सिंगर गुजरात के प्रसिद्ध गिरनार पर्वत पहुंचे, जहां उन्होंने पवन पुत्र हनुमान के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। 6.60 करोड़ साल पुराने इस पर्वत पर दिलजीत की भक्ति ने फैंस का दिल जीत लिया है।
दिलजीत दोसांझ पर चढ़ा भक्ति का रंग, गिरनार पर्वत पहुंचकर किए दर्शन, बैकग्राउंड में गूंजाई हनुमान चालीसा
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने गानों और लाइव कॉन्सर्ट के साथ-साथ आध्यात्मिक अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में सिंगर गुजरात के प्रसिद्ध गिरनार पर्वत पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनकी इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'श्री हनुमान चालीसा' सुनाई दे रही है।
गिरनार पर्वत पहुंचकर दिलजीत ने किए दर्शन
दिलजीत दोसांझ ने 18 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिरनार पर्वत की यात्रा का वीडियो शेयर किया। इस दौरान वह अपनी टीम के साथ पहाड़ पर चढ़ाई करते नजर आए। वीडियो में सिंगर ने बताया कि उनकी इच्छा सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचने की थी। हालांकि, उनकी यात्रा में रोपवे की झलक भी देखने को मिली। मंदिर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए और प्रार्थना की।
6.60 करोड़ साल पुराने पर्वत ने खींचा ध्यान
दिलजीत ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'गिरनार पर्वत... लगभग 66 मिलियन साल पहले बना।' उनके इस कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। गुजरात के जूनागढ़ के पास स्थित गिरनार पर्वत हिंदू और जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तीर्थस्थल माना जाता है। यहां कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
हनुमान चालीसा ने खींचा फैंस का ध्यान
इस वीडियो की सबसे खास बात इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। दिलजीत ने इसमें फिल्म 'रामायण' का 'श्री हनुमान चालीसा' ट्रैक इस्तेमाल किया है। इसी वजह से उनकी इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनके इस भक्तिमय अंदाज को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिलजीत खुद हनुमान चालीसा गाते हुए नजर नहीं आते।
गुजरात में कॉन्सर्ट से पहले कर रहे सैर
दरअसल, दिलजीत इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' पर हैं। 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है। इससे पहले उन्होंने गुजरात में गिर नेशनल पार्क की जंगल सफारी का भी आनंद लिया, जहां वह शेरों और उनके बच्चों को देखते नजर आए। इसके बाद गिरनार की यात्रा ने उनके गुजरात दौरे को और खास बना दिया।