ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक के पहले पेड से हुई थी शादी, जानिए कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बाॅलीवुड के पावर कपल में से एक माना जाता है। जिसमें एक मिस वर्ल्ड है तो वही दूसरा बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का इकलौता सुपुत्र, दोनों के बीच की लव स्टोरी काफी रोचक थी। दोनों की लव स्टोरी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले थे

By Amit Rajput · 6/12/2023

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बाॅलीवुड के पावर कपल में से एक माना जाता है। जिसमें एक मिस वर्ल्ड है तो वही दूसरा बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का इकलौता सुपुत्र, दोनों के बीच की लव स्टोरी काफी रोचक थी। दोनों की लव स्टोरी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले थे। तब जाकर दोनों एक-दूसरे के हुए थे। आईये जानते है इन दोनों की लव. स्टोरी के बारे में।

फिल्म की शूटिंग से शुरू हुई लव स्टोरी

अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई जब वे फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म ‘कुछ न कहो’ में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश, अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देयोल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में काम कर रही थीं। उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।

उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। इसके बाद दोनों ने कई अलग-अलग लोगों को डेट किया। अभिषेक दीपनिता को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दिपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो अभिषेक ने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों ‘कजरा रे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यारी की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।

पेड से की शादी

2006 में ऐश-अभि को काफी वक्त साथ गुजारने का मौका मिला। उस वक्त ये दोनों ‘उमराव जान’ के अलावा ‘गुरू’ और ‘धूम 2’ में भी साथ काम कर रहे थे। 2007 की फिल्म गुरु के सेट पर ऐश की हल्की सी मुस्कान ही अभी का दिल जीतने के लि काफी थी। बस फिर क्या, जिसका इंतजार था वही हुआ। ऐश से प्यार कर बैठे अभिषेक ने आखिरकार उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला।मौका था टोरांटो में चल रहे ‘गुरू’ के प्रिमियर शो का। न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहा था। मैं अपने होटल के कमरे की बॉलकनी में खड़े होकर ये सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर एक दिन मैं उससे शादी कर पाउंगा।’

उन्होंने बताया कि उस वाकये के सालों बाद जब ‘गुरू’ के प्रिमियर के लिए वे दोनों वहीं थे तो वे ऐश को उसी बालकनी में ले गए और शादी के लिए प्रपोज किया था, ऐश ने हां भी कर दी थी। यानी अभिषेक का खुली आंखों से देखा सपना सच हो गया था। ऐश ने भी खुलासा किया था कि कितने अजीब तरह से उन्हें प्रपोज किया गया था। न्यूयॉर्क में प्रपोज करने के बाद जब ये दोनों मुंबई लौटे तो 14 जनवरी 2007 को इनकी सगाई हुई। इसके बाद ये खुल कर सबके सामने आने लगे। साथ में कई बार समारोह में भी देखे गए। ऐश का बच्चन परिवार में आना-जाना शुरू हो गया। हालांकि हर रिश्ते की तरह इनकी शादी में भी अड़चनें आईं। लेकिन तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full